Mumbai Indians in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खराब शुरुआत के बाद प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली मुंबई इंडियंस की किस्मत अचानक खुल गई है। एक समय इस टीम के प्लेऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल लग रही थी लेकिन अब वे सीधा पहला क्वालीफायर्स खेल सकते हैं। मुंबई इंडियंस के 13 मैचों के बाद 16 अंक हैं, जबकि उनसे आगे बेंगलुरु, गुजरात और पंजाब किंग्स के MI से ज्यादा अंक हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के पास कुछ ऐसा है, जिसकी वजह से वह सीधा पहला क्वालीफायर्स खेल सकती है। बता दें कि पहला क्वालीफायर खेलने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने के अधिकतम 2 मौके मिलते हैं।