
IPL 2025 Updated Points Table after RR vs MI: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत खराब रही थी। टीम को पहले पांच मैचों में से चार में हार का सामना करना पड़ा था और वह अंक तालिका के आखिर में थी। लेकिन इसके बाद मुंबई ने जोरदार वापसी की और एक के बाद एक लगातार छह मुक़ाबले जीतकर अंक तालिका के टॉप पर जगह बना ली है।
गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 के 50वें मैच में मुंबई ने 100 रनों से जीत दर्ज़ की। इसी के साथ उनके 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हो गए। वहीं उनका नेट रन रेट भी +1.274 का हो गया और वह अंक तालिका के टॉप पर आ गई है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की 11 मैचों में आठवीं हार रही और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। राजस्थान से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह आउट हो गई थी।
अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भी 14 अंक हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस का रनरेट बढ़िया है। ऐसे में वह दूसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स (PBKS) 13 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई है। गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के 12- 12 अंक हैं। लेकिन गुजरात का नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से वह चौथे स्थान पर है। उनका नेट रन रेट +0.748 है। वहीं दिल्ली का नेट रन रेट +0.362 है।
| टीम | मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.274 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
| पंजाब किंग्स | 10 | 6 | 3 | 1 | 13 | +0.199 |
| गुजरात टाइटंस | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.748 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.080 |
| राजस्थान रॉयल्स (E) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.780 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
| चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 10 | 2 | 8 | 0 | 4 | -1.211 |
प्लेऑफ की रेस में अभी लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) भी हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का सफर भी लगभग खत्म है। सनराइजर्स की टीम एक भी मैच हारी तो उसके लिए सफर खत्म हो जाएगा जबकि केकेआर और लखनऊ के लिए सभी मैच करो या मरो के हो चुके हैं।
Updated on:
02 May 2025 07:40 am
Published on:
02 May 2025 07:31 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
