25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025: क्या एक और सीजन में खेलते नजर आएंगे ‘माही’, या 31 तारीख से पहले ले लेंगे संन्यास?

आईपीएल 2025 की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार लीग के नए सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जो इस सीजन को लेकर फैंस के बीच में और रोमांच बढ़ा रहा है। इस बीच सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की उपलब्धता को लेकर चर्चा तेज हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 23 Oct 2024, 2:14 PM IST

MS Dhoni, Indian premier league 2024: ये दिल मांगे मोर', कुछ यही इरादा माही के फैंस भी रखते हैं और यही वजह है कि 43 साल की उम्र में भी एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की शान बने हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में हर बार माही के खेलने को लेकर सस्पेंस बना रहा है। इस बार भी नजारा कुछ ऐसा ही है लेकिन माही और चेन्नई फैंस यही चाहते हैं कि 'थाला' एक बार फिर मैदान में हेलीकॉप्टर शॉट उड़ाते हुए नजर आएं।

आईपीएल 2025 की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार लीग के नए सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जो इस सीजन को लेकर फैंस के बीच में और रोमांच बढ़ा रहा है। इस बीच सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की उपलब्धता को लेकर चर्चा तेज हो गई। फैंस के मन में सवाल है कि क्या आईपीएल 2025 में धोनी खेलते हुए नजर आएंगे या फिर वह संन्यास ले लेंगे? वहीं कुछ का मानना है कि माही किसी नई भूमिका में भी नजर आ सकते हैं। इस कड़ी में सीएसके के सीईओ ने अपडेट दी है।

सीएसके के सीईओ ने स्पष्ट किया है कि सीएसके फ्रेंचाइजी ने एमएस धोनी को टीम में शामिल करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि धोनी सीएसके टीम में खेलें, लेकिन धोनी ने हमें अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, "हमारे पास उनके संबंध में अभी भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि वह 31 अक्टूबर से पहले इसकी पुष्टि कर देंगे।"

धोनी ने भारत के लिए अंतिम बार 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में खेला था और उन्होंने अगस्त 2020 में संन्यास की घोषणा कर दी थी। आईपीएल के अलावा वह किसी अन्य टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके की कमान सौंपने के बाद 2024 के सीजन में उन्होंने 161 के स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए थे।

31 अक्टूबर तक आईपीएल की सभी टीमों को अगले महीने होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है।