11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: अभिषेक और हेड ने मार – मार के उतारा PBKS के गेंदबाजों का भूत, शुरुआती 6 ओवरों में इतने रन जड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक और हेड ने शुरुआती 6 ओवरों में 105 रन जुटाए। यह आईपीएल इतिहास के शुरुआती 6 ओवरों में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस लिस्ट में टॉप-3 स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम पर हैं। इस टीम ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 125 रन बनाए थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 11, 2026

शुरुआती 6 ओवरों में चौके-छक्कों की बरसात (Photo - IPL official site)

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 17वां मुकाबला पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मार - मार के पंजाब के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया।

अभिषेक और हेड ने जड़े 105 रन

अभिषेक और हेड ने शुरुआती 6 ओवरों में 105 रन जुटाए। यह आईपीएल इतिहास के शुरुआती 6 ओवरों में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस लिस्ट में टॉप-3 स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम पर हैं। इस टीम ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 125 रन बनाए थे। उसी साल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 107/0 का स्कोर खड़ा किया। केकेआर की टीम साल 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 1-6 ओवरों के बीच 105/0 का स्कोर बना चुकी है।

मुकाबले के शुरुआती ओवर में अभिषेक शर्मा ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 9 रन आए। अगले ओवर में अभिषेक शर्मा ने जैवियर बार्टलेट को अपना निशाना बनाया। अभिषेक ने इस ओवर में 2 चौके लगाए और टीम के खाते में कुल 10 रन आए। मुकाबले का तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह के हाथों में था। शुरुआती 2 गेंदों पर चौके लगाने के बाद अभिषेक ने चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्के लगाए। 10 गेंदों के इस ओवर से कुल 24 रन आए।

इस पारी का चौथा ओवर मार्को जानसेन को सौंपा गया, जिनके खिलाफ ट्रेविस हेड ने 2 चौके और एक छक्का लगाया और इस ओवर से कुल 16 रन आए। पांचवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने विजयकुमार वैशाक को निशाने पर लिया। इस ओवर में अभिषेक ने 4 छक्कों के साथ कुल 24 रन टीम के खाते में जोड़े। पावरप्ले के अंतिम ओवर में ट्रेविस हेड ने बार्टलेट को फिर से अपने रडार पर लिया। इस ओवर में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। टीम ने कुल 21 रन छठे ओवर से जुटाए।

शनिवार को मुल्लांपुर में जारी इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 38 रन की पारी खेली। इनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन टीम के खाते में जोड़े। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जैवियर बार्टलेट ने 1 विकेट निकाला।