
IPL 2026 Auction (Photo- IANS)
IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। इस नीलामी में सभी फ्रैंचाइजी अपने-अपने स्क्वॉड पूरे करने उतरेगी। उन स्टार्स के बारे में काफी बातें हो चुकी हैं, जिनके नाम ऑक्शन में बोली के लिए रखे जाएंगे, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले युवा टैलेंट के बारे में शायद ही कोई बात हुई हो। आइये आज हम आपको उन टॉप-10 अनकैप्ड प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं। इन प्लेयर्स ने भारत की विभिन्न टी20 लीग्स में अपनी पहचान बनाई है।
सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली प्रीमियर लीग में धमाल मचाने वाले यश ढुल की। यश ने डीपीएल के 8 मैचों में 87 के जबरदस्त औसत और 167 के दमदार स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए। वहीं, डीपीएल में ही चमकने वाले दूसरे सितारे तेजस्वी दहिया हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 48 के औसत और 190 के शानदार स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए। इन दोनों पर फ्रैंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं।
टी20 मुंबई लीग में दो युवा ऑलराउंडर शम्स मुलानी और साईराज पाटिल ने खूब नाम कमाया है। शम्स मुलानी ने पांच मैच में 22 के औसत और 158 के स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए तो गेंद से छह विकेट अपने नाम किए। इसी लीग में चमकने वाले दूसरे युवा ऑलराउंडर साईराज पाटिल हैं, जिन्होंने छह मैचों में 58 के औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से कुल 233 रन बनाए और 7 विकेट भी चटकाए।
मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में युवा बल्लेबाज अभिषेक पाठक ने 6 मैचों में 44.33 के औसत और 246 के धांसू स्ट्राइक रेट से 266 रन बनाए। इसी लीग में ऋषभ चौहान ने 6 मैचों में 84 के औसत और 192 के स्ट्राइक रेट से 252 रन कूटे। जबकि युवा गेंदबाज मंगेश यादव ने 6 मैच में 12 के औसत और सिर्फ 8 की इकॉनमी से 14 विकेट अपने नाम किए।
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में युवा बल्लेबाज तुषार रहेजा ने खूब नाम कमाया है। उन्होंने 9 मैचों में 61 के औसत और 185 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। उनके अलावा इसी लीग में गेंदबाज सोनू यादव ने 7 मैचों में 12 के औसत से 16 विकेट अपने नाम किए।
महाराजा ट्रॉफी में युवा ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। मैकनील ने 11 मैचों में 28 के औसत और 148 के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 10 विकेट अपने नाम किए।
Published on:
15 Dec 2025 09:57 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
