11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSK vs DC: क्या चेन्नई खोलेगी जीत का खाता या दिल्ली मारेगी टॉप-2 में छलांग? आज चेपॉक में होगा आर-पार का मुकाबला!

IPL 2026, CSK vs DC: क्या आज खत्म होगा चेन्नई सुपर किंग्स का हार का सिलसिला? लगातार 3 हार के बाद CSK अपने घर चेपॉक में Delhi Capitals से भिड़ेगी। एक तरफ समीर रिजवी की आंधी है, तो दूसरी तरफ सरफराज और कंबोज की चुनौती। जानिए क्यों यह मैच CSK के लिए 'करो या मरो' जैसा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 11, 2026

CSK vs DC Match 18 IPL 2026 , Chennai Super Kings vs Delhi Capitals preview , Ruturaj Gaikwad vs T Natarajan stats , Sameer Rizvi runs in IPL 2026 , Chepauk Stadium CSK vs DC records , IPL 2026 Points Table Top 2 race , CSK first win of the season prediction , Lungi Ngidi wickets for DC

ऋतुराज गायकवाड़ और अक्षर पटेल (Photo - IANS)

IPL 2026, CSK vs DC Head-to-Head: IPL 2026 के 18वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने घर एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मेजबानी करेगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। लगातार 3 हार के बाद चेन्नई अपनी पहली जीत की तलाश में है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स 3 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। अगर आज दिल्ली जीतती है, तो उनके पास टॉप-2 में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा।

दिल्ली का दम, चेन्नई की चिंता

CSK के लिए सबसे बड़ी सिरदर्द उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का न चलना है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे बड़े नाम अभी तक खामोश हैं, और डेवाल्ड ब्रेविस की कमी साफ खल रही है। पॉइंट्स टेबल में चेन्नई -2.517 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के लिए समीर रिजवी गजब के फॉर्म में हैं, उन्होंने 80 की औसत से 160 रन कूटे हैं। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी कहर बरपा रहे हैं।

आमने-सामने की टक्कर (Head to Head)

इतिहास गवाह है कि चेन्नई का पलड़ा दिल्ली पर हमेशा भारी रहा है। लेकिन पिछले सीजन दिल्ली ने चेपॉक में सेंध लगाई थी। चेपॉक के मैदान पर पिछले 8 मैचों में दिल्ली सिर्फ 1 बार ही जीत पाई है, जो पिछले साल आई थी।

कुल मैचचेन्नई जीतादिल्ली जीता
311912

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र (Top Performers)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से सरफराज खान अपना खेल साबित कर सकते है, उन्होंने 3 पारियों में 99 रन बनाए है और वो अब तक टीम के लीडिंग स्कोरर भी है। दूसरे अंशुुल कंबोज जो 3 मैचों में 5 विकेट ले चुके है और चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी अपना धाकड़ परफॉर्म कर सकते है, उन्होंने 161.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 3 पारियों में 160 रन बनाए है। लुंगी एनगिडी जो 3 मैचों में 5 विकेट ले चुके है और उनकी इकॉनमी 7.28 की है।

मैदान के अंदर की 'जंग'

आज के मैच में कुछ पुरानी दुश्मनी और आंकड़े खिलाड़ियों को परेशान करेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ बनाम टी नटराजन क्योंकि नटराजन के सामने ऋतुराज हमेशा फंसते हैं। उन्होंने नटराजन के खिलाफ सिर्फ 42 रन बनाए हैं और 3 बार अपना विकेट गंवाया है। श्रीलंकाई बल्लेबाज निसांका के लिए मैट हेनरी काल साबित हुए हैं। हेनरी उन्हें टी20 में 3 बार आउट कर चुके हैं और निसांका का औसत उनके सामने सिर्फ 16 का रहता है।

होगी धोनी की वापसी? लगातार तीन हार झेलने के बाद, शायद आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच में एमएस धोनी मैदान पर दिखाई दें। जिस तरह से इस सीजन में अब तक CSK का प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए धोनी का टीम में होने के साथ उनका खेलना भी बेहद जरूरी लग रहा है। अगर धोनी आज मैदान पर उतरते हैं, तो इससे युवा CSK टीम का मनोबल तो बढ़ेगा ही, साथ ही चेन्नई की ओवरऑल परफॉर्मेंस में भी एक बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।