27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DC vs RCB Pitch Report: क्या आज टूटेगा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड? दिल्ली की पाटा पिच पर जमकर बरसेंगे चौके छक्के

DC vs RCB: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से ब्लैक सॉइल से बनी हुई है, जो काफी सपाट और समतल है। यह पिच आमतौर पर फ्लैट और बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 27, 2026

IPL 2026 का 39वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। (photo - IPL 2026)

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru, Pitch and Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दिल्ली की कोशिश जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने की होगी। वहीं, एक और जीत बेंगलुरु के चैंपियनशिप खिताब को बरकरार रखने की दावेदारी को और भी मजबूत करेगी।

दिल्ली जीत की रह पर लौटना चाहेगी

दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 4 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है। यह टीम 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर चुकी है। दूसरी तरफ, आरसीबी ने 7 में से 5 मैच जीते हैं। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। आरसीबी की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर एक बार फिर नंबर-1 पायदान अपने नाम करने पर हैं।

कैसी है अरुण जेटली की पिच

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से ब्लैक सॉइल से बनी हुई है, जो काफी सपाट और समतल है। यह पिच आमतौर पर फ्लैट और बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल पाते हैं। इसके अलावा, स्टेडियम की बाउंड्री भी काफी छोटी है, जो लगभग 65 से 68 मीटर तक ही है। तेज आउटफील्ड की वजह से रन बनाना और भी आसान हो जाता है, परिणामस्वरूप यहां ज्यादातर मैच हाई-स्कोरिंग होते हैं। शुरुआती ओवरों में पिच थोड़ी स्लो और टैकी हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और अधिक सपाट होती जाती है, जिससे बल्लेबाजों को दूसरी पारी में और बेहतर मौके मिलते हैं।

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो 27 अप्रैल को दिल्ली का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच के दौरान उमस 12% रहेगी। वहीं हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

DC और RCB का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड टू हेड रिकॉर्ड में RCB का पलड़ा भारी है दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें आरसीबी ने 20 जीते और 13 मुकाबले दिल्ली के पक्ष में रहे। एक मैच बेनतीजा रहा है।