23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DC Playoff Scenarios: पंजाब-राजस्थान का पत्ता कटते ही दिल्ली भी कर सकती है क्वालीफाई, लेकिन इन असंभव शर्तों पर जीत हासिल करनी होगी

IPL 2026, DC Playoff Qualification Scenarios: IPL 2026 प्लेऑफ की रेस रोमांचक मोड़ पर है। ईडन गॉर्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले से पहले जानें कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) को क्वालीफाई करने के लिए पंजाब और राजस्थान की हार के साथ-साथ कौन सा चमत्कार करना होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 23, 2026

DC Playoff Scenarios, IPL 2026

Delhi Capitals (फोटो- IANS)

Delhi Capitals Playoff Qualification Scenarios, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ की रेस अब उस मोड़ पर आ खड़ी हुई है, जहां गणित के बड़े-बड़े समीकरण भी छोटे पड़ने लगे हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) की हालिया जीत ने वैसे तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और कागजों पर दिल्ली अभी भी पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। अगर किस्मत और आंकड़े दोनों दिल्ली का साथ दें, तो एक बहुत ही पेचीदा रास्ते से दिल्ली अभी भी चौथे नंबर पर पहुंच सकती है। लेकिन इसके लिए दिल्ली को सिर्फ जीतना नहीं होगा, बल्कि एक ऐसा चमत्कार करना होगा जो IPL इतिहास में शायद ही कभी देखा गया हो।

अभी की स्थिति देखें तो दिल्ली ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें उनके पास 12 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट बेहद खराब (NRR) -0.871 का है। अब दिल्ली का आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है।

इन तरीको से जीत हासिल करनी होगी

अगर दिल्ली को नंबर 4 पर आना है, तो सबसे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को अपने बचे हुए आखिरी मैच बेहद शर्मनाक तरीके से हारने होंगे, ताकि उनका नेट रन रेट तेजी से नीचे गिर जाए। इसके साथ ही, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें भी 14 अंकों से आगे न बढ़ पाएं।

लेकिन असली सिरदर्द यहां खत्म नहीं होता। अगर बाकी सभी टीमों के नतीजे दिल्ली के पक्ष में आ भी जाते हैं, तब भी दिल्ली को अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इतने बड़े अंतर से हराना होगा जो आईपीएल के इतिहास में कभी नहीं देखा गया।

दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में राजस्थान रॉयल्स (RR) से आगे निकलने के लिए दो बड़े अंतरों की जरूरत है, पहला राजस्थान की बहुत बड़ी हार और दूसरी दिल्ली की बहुत बड़ी जीत। इन दोनों मैचों के जीत-हार का कुल अंतर (Margins) लगभग 230 रनों का होना चाहिए। तभी दिल्ली का नेट रन रेट राजस्थान के +0.083 के पार जा पाएगा। यानी आसान शब्दों में कहें तो दिल्ली की उम्मीदें अब सिर्फ और सिर्फ कुदरत के करिश्मे पर टिकी हैं।

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) (Q)1495018+0.783
2गुजरात टाइटंस (GT) (Q)1495018+0.695
3सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) (Q)1495018+0.524
4राजस्थान रॉयल्स (RR)1376014+0.083
5पंजाब किंग्स (PBKS)1366113+0.227
6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)1366113+0.011
7चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) (E)1468012-0.345
8दिल्ली कैपिटल्स (DC)1367012-0.871
9मुंबई इंडियंस (MI) (E)134908-0.510
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) (E)134908-0.702