23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिस गेल को जिस रिकॉर्ड को बनाने में लग गए 8 साल उसे रजत पाटीदार ने 6 साल में ही तोड़ डाला

Rajat Patidar breaks record of Chris Gayle: क्रिस गेल ने 8वें आईपीएल सीजन में अपने 100 छक्‍के पूरे किए थे, लेकिन रजत पाटीदार ने सिर्फ 6 सीजन में ही 100 छक्‍के पूरे कर गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 23, 2026

Rajat Patidar breaks record of Chris Gayle

एसआरएच के खिलाफ मैच के दौरान शॉट खेलते रजत पाटीदार। (फोटो सोर्स: IANS)

Rajat Patidar breaks record of Chris Gayle: आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स के हाथों 55 रन से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस हार के बावजूद आरसीबी पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए क्‍वालीफायर-1 में जगह बनाने में सफल रही है। टीम को यहां तक पहुंचाने में यूं तो सभी प्‍लेयर्स ने अहम योगदान दिया है। लेकिन, कप्‍तान रजत पाटीदार की 39 गेंदों पर 56 रनों की पारी भी खास रही, जिसने आरसीबी को बड़ी हार से बचाया। इस पारी में पाटीदार ने एक छक्‍का लगाया, जिसके चलते उन्‍होंने अपने 100 छक्‍के पूरे करते हुए क्रिस गेल समेत तीन प्‍लेयर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

रजत पाटीदार ने 933 गेंदों पर पूरे किए 100 छक्के

आरसीबी बनाम एसआरएच मैच से पहले रजत पाटीदार के 99 छक्‍के थे। हैदराबाद के खिलाफ एक छक्‍का लगाते ही उन्‍होंने अपने 100 छक्‍के पूरे कर लिए। ये छक्‍के उन्‍होंने 933 गेंदों पर लगाए हैं। इस मामले में उन्‍होंने क्रिस गेल, सुनील नरेन और शिवम दुबे को पीछे छोड़ा है। हालांकि आंद्रे रसेल शीर्ष पर हैं। जबकि पाटीदार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

IPL में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

657 - आंद्रे रसेल

884 - निकोलस पूरन

933 - रजत पाटीदार*

943 - क्रिस गेल

950 - सुनील नरेन

992 - शिवम दुबे

पाटीदार ने सिर्फ छह साल में पूरे किए 100 छक्‍के

रजत पाटीदार ने 2021 में आईपीएल डेब्‍यू किया था। इस तरह उन्‍होंने सिर्फ छह साल में अपने 100 छक्‍के पूरे कर लिए हैं। जबकि वेस्‍टइंडीज के पूर्व स्‍टार खिलाड़ी क्रिस गेल ने 2015 के आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे किए थे। ये उनका 8वां आईपीएल सीजन था। गेल ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी।

हमारी प्रायोरिटी टेबल में टॉप पर रहना था- पाटीदार

पाटीदार ने बताया कि हमारी प्रायोरिटी टेबल में टॉप पर रहना था, एक ऐसा लक्ष्य जिसे उन्होंने हार के बावजूद आखिरकार हासिल कर लिया, इससे पहले उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 255 रन के टोटल का पीछा करना कितना मुश्किल था। उन्होंने आगे कहा कि सबसे जरूरी बात टॉप पर रहना था, लेकिन टारगेट बहुत बड़ा था।