23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली के ट्रैविस हेड से नो हैंडशेक को लेकर छिड़ी नई बहस, पूर्व कप्‍तान को खूब पड़ रही लताड़

Virat Kohli no handshake with Travis Head: विराट कोहली के ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिलाने को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गइ है। कोई इसके लिए हेड को जिम्‍मेदार ठहरा रहा है तो कोहली को गलत बता रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 23, 2026

Virat Kohli no handshake with Travis Head

हाथ मिलाने के दौरान ट्रैविस हेड को इग्‍नौर करते विराट कोहली। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Virat Kohli no handshake with Travis Head: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। सिर्फ मैच के लिए ही नहीं, बल्कि ट्रैविस हेड के साथ एक टेंशन वाले पल के लिए भी। 256 रन के बड़े लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान कोहली ओर हेड के बीच तीखी बहस हो गई। मैच के बाद जब एक-दूसरे से हाथ मिलाने की बारी आई तो कोहली ने हेड को पूरी तरह इग्‍नौर कर दिया। नो हैंडशेक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ फैंस इसे ऑस्‍ट्रेलियन के लिए सबक बता रहे हैं तो कुछ कोहली की आलोचना कर रहे हैं।

ट्रैविस हेड ने की थी शुरुआत

दरअसल, आरसीबी की पारी के दौरान कोहली ने हेड के एक कमेंट पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ठीक है नीचे आओ और कुछ बॉलिंग करो। इसके बाद पावरप्‍ले की आखिरी गेंद पर कोहली आउट हुए तो हेड ने जवाब दिया कि तुम तो मेरे बॉलिंग पर आने से पहले ही आउट हो गए। यह सुन कोहली चुपचाप पवेलियन लौट गए।

मैच के बाद के बाद भी दोनों के बीच तनाव कम नहीं हुआ। जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तो इसी बीच कोहली और हेड का सामना हुआ। हेड ने कोहली की ओर हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन कोहली उन्‍हें पूरी तरह इग्‍नौर कर आगे बढ़ गए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

'ऑस्ट्रेलियन भी ऐसा करने में माहिर'

एक्‍स पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'कोहली पर इल्जाम लगाने वाले सब एक ही हैं। याद रखें ऑस्ट्रेलियन भी ऐसा करने में माहिर हैं। उसने उन्हें वहीं दवा दी है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने ईशान किशन का सपोर्ट किया था, जब उन्होंने सीएसके फैंस को घर जाने के लिए कहा था। कम से कम कोहली ने चुपचाप हाथ मिलाने से मना कर दिया। फैंस की बेइज्जती नहीं की।

'इतना नाम बनाने का क्या फायदा?'

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोहली का बिल्कुल घटिया बर्ताव। यह ठीक नहीं था। गेम तो गेम है, एक बार हो जाने के बाद आप आगे बढ़ जाते हैं। मैं समझता अगर उसने हेड को अलग करने के बजाय सबसे हाथ नहीं मिलाया होता। अगर आप इसी तरह अपनी स्पोर्ट्समैनशिप दिखाते हैं तो अपना इतना नाम बनाने का क्या फायदा?

'कोहली को बड़ा होने की जरूरत'

एक अन्‍य यूजर ने लिखा, 'कोहली को बड़ा होने की जरूरत है, क्या वह ट्रैविस हेड से हाथ भी नहीं मिला सकते, क्योंकि वह उनसे एक कदम आगे नहीं निकल सका? पावरप्ले के दौरान, कोहली हेड को स्लेजिंग करते हुए कह रहे थे, आओ मुझे बॉलिंग करो। हेड ने कोहली से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन आरसीबी के पूर्व कप्तान बिना जवाब दिए उनके पास से निकल गए।'