
GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए प्रसिद्ध कृष्णा (IANS)
IPL 2026 Playoffs Scenario: मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 82 रन से हरा दिया। गुजरात टाइटंस की 12 मुकाबलों में यह आठवीं जीत थी और 16 अंकों के साथ टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, इसके बावजूद शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम को प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है। इसका मतलब यह है कि टीम अभी भी अंतिम चार की रेस से बाहर हो सकती है।
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) दूसरे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) चौथे स्थान पर मौजूद है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। दोनों टीमों ने 11-11 मुकाबले खेले हैं और 6-6 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स छठे स्थान पर मौजूद है।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की उम्मीदें भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन उनकी संभावनाएं अब ना के बराबर बची हैं। ऐसे में देखा जाए तो प्लेऑफ की रेस में टॉप 6 टीमों का दावा ज्यादा मजबूत लग रहा है, जिसमें से कोई भी चार टीमें अगले दौर में जगह बना सकती हैं।
अगर बात गुजरात टाइटंस की करें, तो टीम भले ही 16 अंक हासिल कर चुकी है, लेकिन अभी भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है। हालांकि, इसके लिए गुजरात टाइटंस को बेहद खराब प्रदर्शन करना होगा। अगर गुजरात अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हार जाती है, जो उसे केकेआर और सीएसके के खिलाफ खेलने हैं, तो उसके 16 अंक ही रह जाएंगे। ऐसे में अगर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अपने बचे हुए तीन मुकाबलों में से दो भी जीत लेती है, तो उसके 18 अंक हो जाएंगे और वह गुजरात से आगे निकल जाएगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद भी अगर अपने दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो उसके भी 18 अंक हो जाएंगे।
चौथे स्थान पर मौजूद पंजाब किंग्स के पास भी अभी तीन मुकाबले बाकी हैं, जहां उसे मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलना है। अगर पंजाब इनमें से दो मुकाबले भी जीत लेती है, तो उसके 17 अंक हो जाएंगे और वह भी गुजरात टाइटंस से आगे निकल जाएगी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की बारी आती है। दोनों टीमों को अभी तीन-तीन मुकाबले खेलने हैं। अगर चेन्नई सुपर किंग्स अपने तीनों मैच जीत लेती है, तो उसके 18 अंक हो जाएंगे और वह गुजरात टाइटंस को पांचवें स्थान पर धकेल सकती है।
लगभग यही स्थिति राजस्थान रॉयल्स के साथ भी है। राजस्थान को दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। उनके लिए ये तीनों मुकाबले जीतना आसान माना जा रहा है, क्योंकि इनमें से दो टीमें लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी बाहर होने की कगार पर है। ऐसे में अगर राजस्थान रॉयल्स अपने तीनों मुकाबले जीत लेती है, तो वह भी 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है। मतलब अगर GT अगले दोनों मैच हार जाए और RCB, SRH, PBKS अपने 2-2 मैच जीत लें और RR 3 मैच जीत ले, तो वह अंतिम 4 की रेस से बाहर हो सकती है।
Published on:
13 May 2026 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
