20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: 20 दिन बाद खुला KKR की जीत का खाता, लेकिन अब रहाणे की टीम पर मंडराने लगा बड़ा संकट

IPL 2026 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की लेकिन उनके प्लेऑफ्स की राह बेहद मुश्किल लग रही है।

2 min read
Google source verification
Rinku Singh KKR IPL 2026

रिंकू सिंह (फोटो- IANS)

IPL 2026 KKR Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग में अगर किसी टीम का पिछले 2 सीजन से बुरा हाल है, तो वह है कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)। पिछले सीजन 14 में से सिर्फ 5 मैच जीतने वाली केकेआर इस सीजन अब तक 7 में से सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई है। यही वजह है कि अब वह प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है।

ज्यादा से ज्यादा 17 अंक हासिल कर पाएगी KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी इस सीजन 7 मैच और खेलने हैं और अगर वह सभी में जीत हासिल करती है, तब जाकर उसके 17 अंक होंगे, क्योंकि एक मुकाबला उनका बारिश की वजह से धुल गया था, जिससे उन्हें 1 अंक मिला था। लेकिन इन 7 में से अगर वह एक भी मैच हार जाती है, तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग टूट जाएगा, क्योंकि जो टीमें टॉप 4 में हैं, उनकी जीत इससे ज्यादा हो सकती है।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) इकलौती ऐसी टीम है, जो इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत पाई है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) भी 6 में से 4-4 मैच जीतकर टॉप 4 में अपनी स्थिति मजबूत कर चुके हैं। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 6 में से 3 मैच जीते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 5-5 मैच खेलकर 3-3 में जीत हासिल की है।

अगर केकेआर की बात करें, तो वह इस सीजन सिर्फ राजस्थान रॉयल्स को ही हरा पाई है और अब उन्हें इस सीजन राजस्थान से दोबारा नहीं खेलना है। केकेआर को इस सीजन सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने हराया था और मुंबई के साथ उनका एक और मुकाबला होना बाकी है। इसके बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया, जिनसे दोबारा भिड़ंत होनी है।

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ केकेआर को अभी दो मैच और खेलने हैं, जबकि एक-एक मुकाबला LSG, RCB और GT के खिलाफ खेलना है। लखनऊ और गुजरात से केकेआर पहले ही हार चुकी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था और अब इस सीजन उनसे दोबारा मुकाबला नहीं होगा।

KKR लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर

अगर केकेआर बचे हुए 7 में से 2 मैच भी हार जाती है, तो वह पूरी तरह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं अगर 6 मैच जीत लेती है, तो उसके 15 अंक हो जाएंगे, लेकिन इसके बाद भी प्लेऑफ की उम्मीद दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता नहीं है कि 15 अंक हासिल करने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंच पाएगी। ऐसे में केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं।