9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR vs LSG Weather Report: क्या कोलकाता में लगातार दूसरे मैच में भी होगी बारिश या देखने को मिलेगा कांटे का मुकाबला!

KKR vs LSG, IPL Match Today: IPL 2026 में हार की हैट्रिक झेल रही KKR आज ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। क्या ऋषभ पंत की फॉर्म केकेआर पर भारी पड़ेगी या बारिश एक बार फिर मैच का मजा किरकिरा करेगी? जानिए कोलकाता का ताजा वेदर रिपोर्ट और हेड-टू-हेड आंकड़े।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 09, 2026

KKR vs LSG Weather Report, IPL 2026 Today Match, Kolkata Rain Update. Eden Gardens Weather Thursday, Rishabh Pant LSG Captain, KKR vs LSG Head to Head, IPL 2026 Points Table.

ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम, कोलकाता (Photo - IANS)

IPL 2026, KKR vs LSG Eden Gardens Weather Report: आईपीएल में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए IPL 2026 फिलहाल कुछ खास नहीं जा रहा है। टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है और काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। अगर यहां से केकेआर एक और मैच हारती है, तो उनके लिए आगे का सफर बहुत मुश्किल हो जाएगा।

आज का IPL मैच: KKR vs LSG

अब KKR का सामना अपने अगले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। यह मुकाबला गुरुवार शाम 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। बता दें कि KKR का पिछला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे उन्हें केवल एक अंक से संतोष करना पड़ा। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बुलंद हौसलों के साथ आ रही है। उन्होंने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। ऐसे में लखनऊ की टीम दबाव में दिख रही कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करने का पूरा दम रखेगी।

क्या बारिश फिर बनेगी विलेन?

आज के मैच में भी बारिश के खलल डालने की काफी संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शहर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कोलकाता में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और मौसम विभाग ने 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। हालांकि गुरुवार को मौसम खराब दिख रहा है, लेकिन IMD का कहना है कि शुक्रवार से हालात सुधर सकते हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और अन्य कारणों से कोलकाता में आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है। फैंस बस यही दुआ कर रहे होंगे कि बारिश थमे और उन्हें एक पूरा मैच देखने को मिले। वैसे, मौसम की कुछ रिपोर्ट्स के ही मुताबिक गुरुवार शाम को कोलकाता का आसमान साफ रह सकता है। बारिश के आसार कम भी हो सकते हैं और तापमान 23°C के आसपास रहने के साथ ह्यूमिडिटी 68% तक रह सकती है।

KKR vs LSG: हेड-टू-हेड आंकड़े

इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सिर्फ 2 जीत अपने नाम की है। आंकड़ों के मामले में लखनऊ का पलड़ा भारी है, लेकिन ईडन गार्डन्स में KKR को कम आंकना गलती हो सकती है। अब देखना होगा कि जीत किसको मिलती है।