22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Points Table Update: RR को पछाड़ तीसरे पायदान पर पहुंची SRH, जानें पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table Update after SRH vs DC match: दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ 47 रनों की जीत दर्ज करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। आइये इस मैच के बाद एक नजर आईपीएल 2026 की अपडेट पॉइंट टेबल पर डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 22, 2026

IPL 2026 Points Table Update after SRH vs DC match

मैच के दौरान एक-दूसरे से टकराए समीर रिजवी और साकिब हुसैन। (फोटो सोर्स: IANS)

IPL 2026 Points Table Update after SRH vs DC match: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार रात हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला गया। इस मैच में मेजबान एसआरएच ने डीसी के खिलाफ अभिषेक शर्मा के शतक की बदौलत 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की। ये एसआरएच की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही वह आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ ही उसके नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है। इस वजह से वह राजस्‍थान रॉयल्‍स से ऊपर है।

डीसी के खिलाफ जीत के बाद एसआरएच का नेट रन रेट सुधरकर +0.820 हो गया है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 6 पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में उसे नुकसान हुआ, क्योंकि उसका नेट रन रेट +0.310 से गिरकर -0.130 हो गया।

टॉप-4 में ये टीमें

पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बनी हुई है। वह अभी तक अजेय है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स, तीनों के 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: दूसरे, तसरे और चौथे पायदान पर हैं। नेट रन रेट के आधार पर उनकी रैंकिंग अलग-अलग है। इन तीनों का नेट रन रेट प्‍लस में है, लेकिन उसमें थोड़ा-थोड़ा अंतर है।

बॉटम-4 में ये टीमें

इस टूर्नामेंट में सबसे बुरा हाल कोलकाता नाइट राइडर्स का है, जो सात में से पांच हार, एक जीत और एक बेनतीजा मैच के बाद तीन अंक के साथ आखिरी यानि दसवें पायदान पर है। अब उसके लिए यहां से हर मुकाबला लगभग करो या मरो का है। वहीं, मुंबई इंडियंस, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत भी कुछ खास नहीं ये तीनों टीमें अपने शरुआती छह में से चार-चार मैच हारकर चार अंक के साथ क्रमश: सातवें, आठवें और नौवें स्‍थान पर हैं।

IPL 2026 Points Table Updated

टीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
PBKS6501111.420
RCB642081.171
SRH743080.820
RR642080.599
DC63306-0.130
GT63306-0.821
MI624040.067
CSK62404-0.78
LSG62404-1.173
KKR71513-1.076