
हेनरिक क्लासेन और ट्रेंट बोल्ट (Photo - IANS)
International Players Poor Form in IPL: आजकल क्रिकेट की दुनिया में एक नया चलन चल पड़ा है, नेशनल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराओ और बस दुनिया भर की टी20 लीग खेलो। कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने देश की टीम से दूरी बना ली या जल्दी संन्यास ले लिया ताकि वो सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान दे सकें। लेकिन, इस फैसले का असर अब उनके खेल पर साफ दिख रहा है। लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट न खेलने की वजह से इन दिग्गजों की लय ऐसी बिगड़ी है कि अब आईपीएल में भी ये संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन और ट्रेंट बोल्ट जैसे नाम, जो कभी गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए खौफ थे, उनकी फॉर्म में भारी गिरावट आई है। दूसरी तरफ क्विंटन डिकॉक ने संन्यास से वापसी कर यह साबित कर दिया है कि फॉर्म में रहने के लिए देश की जर्सी पहनना कितना जरूरी है।
तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरन ने पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 40 छक्के जड़े थे, लेकिन इस बार उनके बल्ले को जैसे जंग लग गया है। दिसंबर 2024 में उन्होंने आखिरी बार इंटरनेशनल मैच खेला था।जून 2024 से मई 2025 के बीच उन्होंने 162 की स्ट्राइक रेट से 2136 रन बनाए थे। लेकिन जून 2025 के बाद उनके रन और छक्के दोनों आधे रह गए। मौजूदा आईपीएल में तो हालत और खराब है, 5 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 76 का है और 55 गेंदें खेलकर वो सिर्फ 3 छक्के ही लगा पाए हैं।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अपनी स्विंग से शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने के लिए मशहूर थे, पर अब उनकी धार कम हो गई है। बोल्ट ने जून 2024 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला। पहले उनकी इकोनॉमी 7 के पास रहती थी, जो अब बढ़कर 9 के करीब पहुंच गई है। आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल पावरप्ले गेंदबाज होने के बावजूद, इस सीजन के शुरुआती 6 ओवरों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है। तीन मैचों में उनके नाम कुल जमा एक विकेट है।
अफ्रीकी दिग्गज हेनरिक क्लासेन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी ने उनकी रफ्तार धीमी कर दी है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था। पिछले सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 172 का था, जो इस बार गिरकर 142 पर आ गया है। आईपीएल के टॉप-30 रन बनाने वालों की लिस्ट में उनका स्ट्राइक रेट सबसे खराब है। छक्के लगाने की उनकी क्षमता भी काफी कम हुई है।
Published on:
18 Apr 2026 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
