7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कप्तानी से हटाये जाने के बाद गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से ठोके 48 रन

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छिनने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने शानदार पारी खेली। सूर्या ने मात्र 24 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन की आक्रामक पारी खेली।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 07, 2026

Suryakumar Yadav

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Photo- BCCI@X)

Triumphs Knights MNE vs SoBo Mumbai Falcons, T20 Mumbai 2026: टी20 मुंबई 2026 लीग का 12वां मुक़ाबला ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई (TKMNE) और सोबो मुंबई फाल्कन्स (SMF) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ट्रायम्फ नाइट्स के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला।

पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव लगातार फ्लॉप फॉर्म से गुजर रहे थे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाद टी20 मुंबई लीग में भी उनका बल्ला खामोश रहा था। लेकिन भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छिनने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने शानदार पारी खेली। सूर्या ने मात्र 24 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन की आक्रामक पारी खेली।

हालांकि उनकी इस तूफानी पारी के बावजूद ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई को हार का सामना करना पड़ा। सोबो मुंबई फाल्कन्स की ओर से श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

कप्तानी परिवर्तन और सूर्या की प्रतिक्रिया

बता दें कि सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर भारतीय पुरुष टी20 टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं। कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने लंबे समय के साथी श्रेयस के लिए “बहुत-बहुत-बहुत खुश” हैं। उन्होंने इसे मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।

मैच शुरू होने से पहले दोनों खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया। टॉस के समय सूर्यकुमार ने श्रेयस को कप्तानी संभालने पर बधाई देते हुए कहा, “जैसा कि आपने कहा, बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन मैं श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं। उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिल रही है। हमने बॉम्बे में साथ मिलकर बहुत क्रिकेट खेला है। सबसे खास बात यह है कि मुंबई के लगातार तीन कप्तान भारत की टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं। यह बहुत गर्व का क्षण है और सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए।”

अजीत अगरकर ने बताई वजह

यह बयान बीसीसीआई द्वारा टी20 सेटअप में बड़े बदलावों की घोषणा के बाद सूर्यकुमार की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया थी। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने स्वीकार किया कि सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाना एक कठिन फैसला था, खासकर जब उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। फिर भी चयनकर्ताओं ने अगले विश्व कप चक्र को ध्यान में रखते हुए नई नेतृत्व दिशा चुनने का फैसला किया, जिसमें श्रेयस अय्यर की मजबूत नेतृत्व क्षमता और हर फॉर्मेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को प्राथमिकता दी गई।