27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL Auction: जेसन होल्डर को खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, मिल सकते हैं कम से कम 10 करोड़

जेसन होल्डर ने अब तक खेले गए 26 आईपीएल मैचों में 35 विकेट झटके हैं। वहीं कई बार उन्होंने बल्ले से भी अपनी टीम को मैच जितवाया है। IPL 2022 Auction के दौरान इन तीन टीमों में से कोई एक उन्हें खरीद सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 31, 2022

IPL Auction 3 teams which can target Jason Holder

Jason Holder

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) को आईपीएल नीलामी के दौरान करोड़ों रुपए मिल सकते हैं। जेसन होल्डर जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता उनपर IPL 2022 Auction के दौरान पैसों की बारिश होना लगभग तय है।आईपीएल के लिए मेगाऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। जेसन होल्डर 1.5 करोड़ की बेस प्राइज में उपलब्ध होंगे। ऐसे में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि उन्हें कम से कम 10 करोड़ रुपए की धनराशि मिले। इससे पहले जितने भी ऑक्शन हुए हैं उसमें ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मोटी रकम मिली है।

चैन्नई सुपर किंग्स: धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स हमेशा से ही ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगाती है जो ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि अगर आप CSK की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि उस टीम में 1 से लेकर 11 नंबर तक सभी खिलाड़ी बल्लेबाजी करने में कुशल होंगे। जेसन होल्डर CSK टीम का पहले भी हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्हें धोनी मोटी रकम देकर खरीद सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन होल्डर पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ही जुड़े थे। आईपील 2021 के दौरान भी उन्होंने अपने अकेले के दमपर पर SRH टीम को कई मैचों में जीत दिलवाई थी। हैदराबाद की टीम ने उन्हें रिटेन ना करके बहुत बड़ी गलती कर दी है लेकिन, फिर भी आईपीएल मेगाऑक्शन के दौरान वो एक बार फिर होल्डर को खरीदकर अपनी गलती सुधारना चाहेंगे।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
विराट कोहली ने RCB की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। बैंगलोर की टीम किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जो कप्तानी कर सके ऐसे में जेसन होल्डर से बेहतर विकल्प मिल पाना उनके लिए तकरीबन नामुमकिन होगा। जेसन होल्डर आरसीबी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने चुने अपने 2 फेवरेट क्रिकेटर

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग