11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL क्रिकेटर की हुई पिटाई, पुलिस अफसर ने मारा मुक्का; आंख फूटने से बची

आईपीएल प्लेयर विकास टोकस (Vikas Tokas) के साथ एक दर्दनाक वाक्या हुआ है। आईपीएल 2016 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रह चुके इस खिलाड़ी के साथ पुलिस अधिकारी ने बदतमीजी और मारपीट की है। विकास ने अपने करियर में 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।
2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 28, 2022

IPL cricketer vikas tokas thrashed by police officer

IPL cricketer vikas tokas

आईपीएल प्लेयर विकास टोकस के साथ एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विकास टोकस (Vikas Tokas) ने खुद इस मामले की जानकारी दी है कि उनके साथ पुलिस अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया। विकास टोकस ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने उनके साथ इस हद तक बदतमीजी और मारपीट की कि उनकी आंख की रोशनी जाते-जाते बची है। विकास टोकस ने अपने साथ हुई इस हिंसा के बारे में दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में शिकायत दर्ज करा दी है। विकास टोकस ने अपने शिकायती मेल में उस भयावह घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे एक पुलिस अधिकारी ने ही उनके साथ बदतमीजी की और ऐसा मुक्का मारा कि उनकी आंख की रोशनी जाते-जाते बच गई।

विकास टोकस ने भिकाजी कामा पुलिस स्टेशन के पोस्ट इंचार्ज के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। विकास ने पुलिस हेडक्वार्टर को शिकायती मेल में लिखा, 'यह मेल में उस मामले की शिकायत को लेकर कर रहा हूं, जो मेरे साथ 26 जनवरी 2022 को हुआ है। मैं एक नेशनल लेवल और आईपीएल क्रिकेटर हूं। उस दिन मेरे साथ पुलिस अधिकारियों ने बदतमीजी की जो निंदनीय है।'
यह भी पढ़ें: जय श्री राम बोलने वाले केशव महाराज कौन हैं?

विकास टोकस ने आगे लिखा, 'उस दिन एक अधिकारी ने मुझे मुक्का भी मारा था। किस्मत से मेरी आंख की रोशनी जाते-जाते बची है। मैं आग्रह करता हूं कि इस मामले की ओर ध्यान दें। इस घटना के बाद से मैं मानसिक परेशानियों से गुजर रहा हूं।'
यह भी पढ़ें: केविन पीटरसन ने जताई PM मोदी से पर्सनली मिलने की इच्छा, किया हिंदी में पोस्ट

विकास टोकस ने इस मेल के साथ ही पुलिस को अपना फोटो भी सेंड किया है जिसमें उनकी आंख के नीच गंभीर चोट नजर आ रही है। बता दें कि विकास टोकस आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल 2016 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें अपने स्कॉवड में शामिल किया था। विकास टोकस ने अपने करियर में 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।