
कोलकाता के नए हेड कोच
IPL 2022 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए कुछ खास नहीं रहा था। टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम में एकजुटता भी नहीं। बड़ी खबर ये रही थी कि मुख्य कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने भी टीम छोड़ने का ऐलान कर दिया था। अब वो इंग्लैंड टीम के कोच बन गए है। कोलकाता ने अपना नया हेड कोच अब नियुक्त कर लिया है। इस साल मध्यप्रदेश को रणजी में 23 साल बाद चैंपियन बनाने वाले चंद्रकांत पंडित को अब कोलकाता का नया हेडकोच बनाया गया है। रणजी में पिछले 20 साल से वो कोच का काम कर रहे हैं। इस बार उन्हें बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। अब कोलकाता ने भी उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। साल 2023 में होने वाले IPL के सीजन में अब पंडित बड़े रोल में नजर आएंगे।
रणजी के हीरो चंद्रकांत पंडित
रणजी में पिछले 20 साल चंद्रकांत पंडित के लिए शानदार रहे हैं। साल 2003, 2004 और 2016 में उनकी कोचिंग में मुंबई की टीम चैंपियन बनीं। इसके बाद साल 2018 और 2019 में विभद्र चैंपियन बना। इस साल 2022 में मध्य प्रदेश को उन्होंने चैंपियन बनाया। IPL में भी अब उनकी किस्मत चमक गई है। कोलकाता की तरफ से अब वो नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- ICC ने जारी किया '2023-27 FTP' का पूरा कार्यक्रम
चंद्रकांत पंडित का क्रिकेट करियर
आपको बता दें चंद्रकांत पंडित कोचिंग को करियर बनाने से पहले बतौर बल्लेबाज घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में जलवा दिखा चुके हैं। 60 साल के पंडित ने मुंबई के अलावा मध्य प्रदेश और असम के लिए क्रिकेट खेला था। पंडित ने 1986 से 1992 के बीच 5 टेस्ट मैच और 36 वनडे खेले। पंडित ने टेस्ट डेब्यू 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। इसके अलावा साल 1986 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू किया।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली के 3 प्रसिद्ध हेयर स्टाइल जिनकी वजह से उनका लुक शानदार लगता है
Published on:
17 Aug 2022 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
