
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत करने वाले ललित मोदी का कहना है कि भविष्य में खिलाड़ियों को प्रति मैच खेलने के लिए दस लाख डॉलर(6.6 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। उन्होंने साथ यह भी चेताया की उस समय तक देशों के बीच पारंपरिक द्वीपक्षीय सीरीज खत्म हो जाएगी। ललित मोदी ने यह बातें ब्रिटेन के डेली टेलीग्राफ में प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहीं। उन्होंने यह भी कहा की आईपीएल लम्बे समय तक दुनियाभर में सबसे बड़ी T20 लीग रहेगी।
लम्बे समय तक चलेगा आईपीएल- ललित मोदी
आईपीएल को शुरू हुए 10 साल पुरे हो चुके हैं। इसके साथ ही दुनिया भर में अलग-अलग देशों में इसी के जैसी T20 लीग चल रही हैं। लेकिन फिर भी आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा लुभावनी लीग है। मोदी ने इंटरव्यू में कहा "आईपीएल लम्बे समय तक चलेगा।" उन्होंने आगे बताया कि आईपीएल दुनिया में सबसे बड़ी खेल की लीग में से एक होगा। आईपीएल में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का पैसा लगा हुआ है। भारत में जबरदस्त क्रिकेट को लेके दीवानगी और भारत की जनसंख्या आईपीएल को एक अच्छा मार्किट बनाती है। यही कारण हैं कि स्पोंसर्स और ब्रॉडकास्टर्स के लिए क्रिकेट एक आकर्षक टारगेट बना हुआ है।
भविष्य में EPL के बराबर पैसे कमाएंगे आईपीएल खिलाड़ी
वर्तमान में खिलाड़ियों की आमदनी पर सैलरी कैप लगा हुआ है, इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उनको 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। मोदी को लगता है कि अगर सैलरी कैप को हटा दिया जाए तो आईपीएल खिलाड़ी भी इंग्लिश प्रीमियर लीग और एनएफएल स्टार्स के बराबर रुपये कमाएंगे। इससे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर गहरा असर पड़ेगा और खिलाड़ी इस दुविधा में फस जाएंगे कि वो अपने देश के लिए खेलें या आईपीएल में खेल के पैसे कमाए।
खिलाड़ियों के लिए वरदान हैं आईपीएल
अभी आईपीएल का 11वां सीजन चल रहा है। आईपीएल कि शुरुवात 2008 में हुई थी और उसके पहले ही मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने धुआंधार शुरुवात कर पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी। शुरुवाती सालों में आईपीएल के अलावा बिग बैश ही एक मात्र T20 लीग थी लेकिन वर्तमान में हर एक देश में T20 लीग चल रही है। जब दो महीनो के लिए हर साल आईपीएल का आयोजन होता है उस समय दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट थम जाता है। आईपीएल ने भारत के गुमनामी जी रहे खिलाड़ियों के साथ दुनियाभर के खिलाड़ियों को छाप छोड़ने का मौका दिया है।
Published on:
20 Apr 2018 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
