20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ये सरपंच का मतलब क्या होता है?’, श्रेयस अय्यर टीम मेट्स से पूछा करते थे ये सवाल, आज इसी नाम से जाने जाते हैं

PBKS Captain Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर को 'सरपंच' क्यों कहा जाता है? पंजाब किंग्स के कप्तान ने खुद बताया कि कैसे उनके टीम मेट्स ने उन्हें यह अनोखा नाम दिया और इसका असली मतलब क्या है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 18, 2026

श्रेयस अय्यर सरपंच निकनेम ,Shreyas Iyer Sarpanch Nickname, पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस अय्यर,PBKS Captain Shreyas Iyer, Shreyas Iyer Interview JioStar, Why is Shreyas Iyer called Sarpanch?, IPL 2026 Punjab Kings Latest News , श्रेयस अय्यर की कप्तानी ,Shreyas Iyer Captaincy.

श्रेयस अय्यर - पंजाब किंग्स के 'सरपंच साहब'

Shreyas Iyer Sarpanch Nickname Story: आईपीएल की दुनिया में खिलाड़ियों के अजीबोगरीब निकनेम (Nicknames) होना आम बात है, लेकिन पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम सबसे हटकर है। उन्हें फैंस और टीम के खिलाड़ी प्यार से 'सरपंच' बुलाते हैं। हाल ही में श्रेयस ने खुद इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्हें यह नाम मिला कैसे और शुरुआत में वो इसे लेकर कितने कन्फ्यूज थे।

अय्यर नहीं समझे थे 'सरपंच' का मतलब

श्रेयस अय्यर ने जिओ हॉटस्टार (Jio HotStar) पर बातचीत के दौरान बताया कि जब वो पंजाब किंग्स से जुड़े, तो हर कोई उन्हें 'सरपंच' कहकर बुलाने लगा। अय्यर कहते हैं, 'मुझे यह नाम बहुत पसंद है (I love it)। लेकिन सच बताऊं तो मुझे शुरू में कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ये 'सरपंच' टैग कहां से आया और इसका मतलब क्या है। मैं एकदम क्लूलेस था।' अपनी उत्सुकता को शांत करने के लिए अय्यर ने अपने टीम के साथियों से ही सवाल पूछ लिया। उन्होंने बताया, 'जब मैंने अपने कुछ साथियों से पूछा, तब उन्होंने समझाया कि उत्तर भारत में सरपंच का मतलब होता है किसी परिवार, समूह या पूरे इलाके का मुखिया (Head)। जब मुझे इसका मतलब समझ आया, तब जाकर मुझे तसल्ली हुई और वहीं से मेरा यह नया सफर शुरू हुआ।'

सरपंच अब है अय्यर की पहचान

यह सिर्फ एक मजाकिया नाम नहीं रह गया है, बल्कि पंजाब किंग्स की सोशल मीडिया टीम और ब्रॉडकास्टर्स ने इसे एक ब्रांड बना दिया है। 'सरपंच साब' अब अय्यर की लीडरशिप और उनकी कप्तानी का प्रतीक बन चुका है। यह नाम दिखाता है कि टीम में उनका दबदबा कैसा है और खिलाड़ी उन्हें एक ऐसे लीडर के रूप में देखते हैं जो सबको साथ लेकर चलता है।

सिर्फ निकनेम नहीं, विरासत है

श्रेयस अय्यर के लिए यह नाम इसलिए भी फिट बैठता है क्योंकि उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2025 के फाइनल तक का सफर और फिर इस सीजन (2026) की दमदार शुरुआत ने साबित कर दिया है कि वो वाकई टीम के असली 'सरपंच' हैं। आज श्रेयस अय्यर और 'सरपंच' नाम एक-दूसरे की पहचान बन चुके हैं।