
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का आधा सीजन निकल चुका है। इस साल विदेशी खिलाड़ियों से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। रिंकू सिंह से लेकर यशसवी जायसवाल तक कई युवा खिलाड़ी इस साल छाए हुए हैं। इसी बीच आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने अब नए मॉडल पर काम करने के बारे में सोचा है। जिसके मीडिया में आते ही क्रिकेट जगत हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल फ्रेंचाइजी अब विदेशी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के लिए मोटी रकम देने वाली हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के छह खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजियों द्वारा एक बड़ा ऑफर दिया गया है, जिसके तहत वे इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से छोड़कर केवल उस फ्रेंचाइजी के लिए साल भर लीग क्रिकेट खेलें। द टाइम्स लंदन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को पूरे साल लीग क्रिकेट खेलने के लिए पांच मिलियन पाउंड का ऑफर दिया गया है। उनसे कहा गया है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना बंद कर दें और केवल लीग में ही खेलें। हालांकि, ये छह खिलाड़ी कौन-कौन से हैं और किस आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उन्हें यह ऑफर दिया है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : हैदराबाद को तगड़ा झटका, वॉशिंगटन सुंदर मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर
रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल टीमें खिलाड़ियों को कम से कम 5 टूर्नामेंट के लिए साइन कर सकती हैं। उन्हें साल में लगभग 7 महीने खेलना पड़ सकता है। आईपीएल आने वाले वर्षों में 10 सप्ताह का होने जा रहा है। इसके अलावा सऊदी अरब भी बड़ा टी20 टूर्नामेंट शुरू करने की तैयारी में है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि लगभग सभी दस आईपीएल टीमों की विभिन्न लीगों में फ्रेंचाइजी हैं, जिनमें कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL), दक्षिण अफ्रीका टी20 (SA T20), यूएई की ग्लोबल टी20 लीग और अमेरिका में आगामी मेजर लीग शामिल हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों का इन लीग में इस्तेमाल करेंगी।
यह भी पढ़ें : पहलवानों ने बबिता फोगाट पर लगाया धोखे का आरोप, विनेश बोलीं उन्हें सिर्फ अपने करियर की चिंता
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड ने पिछले हफ्ते कहा था कि हम ग्लोबल टूर्नामेंट के कारण चिंतित हैं। कुछ खिलाड़ियों को लंबा कॉन्ट्रैक्ट तो मिलेगा ही साथ ही उनकी फीस में भी बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें अभी नियम के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी को आईपीएल में उतरने के लिए घरेलू बोर्ड से एनओसी हासिल करनी होती है।
Published on:
27 Apr 2023 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
