Washington Sundar Ruled Out : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आधा सीजन खत्म हो चुका है। अब सभी टीमों के बीच प्लेऑफ तक पहुंचने की दौड़ तेज हो गई है। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को तगड़ा झटका लगा है। उसका स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से सुंदर के चोटिल होने की जानकारी दी है। बता दें कि हैदराबाद की टीम पहले ही खिलाडि़यों की फॉर्म से जूझ रही है और प्वाइंट टेबल में सेकंड लास्ट स्थान पर है। वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने से टीम का कांबिनेशन गड़बड़ा सकता है।