दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए आचार संहिता लागू की गई है। साथ ही बताया गया है कि फ्रेंचाइजी की छवि को धूमिल होने से बचाए रखने के लिए कुछ सख्त नियम निर्धारित किए गए हैं। क्योंकि टीम के एक खिलाड़ी ने एक पार्टी के दौरान एक महिला संग दुर्व्यवहार किया था।
रात 10 बजे के बाद खिलाड़ियों के कमरों में नहीं जा सकेगा कोई
नए नियम के तहत अब दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने रात 10 बजे के बाद खिलाड़ियों के कमरों में परिचितों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। खिलाडि़यों के कमरों में प्रवेश करने के लिए फोटो आईडी के साथ आईपीएल टीम फ्रेंचाइजी के ऑफिसर की अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हालांकि खिलाड़ी अपने परिचितों से मिलने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वह सिर्फ टीम होटल के रेस्तरां या कॉफी शॉप में मिल सकते हैं।
पत्नी या प्रेमिका टीम के साथ यात्रा की इजाजत
दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने खिलाडि़यों को पत्नी या प्रेमिका टीम के साथ यात्रा की इजाजत भी दी है। हालांकि, खिलाड़ियों को उनका खर्च खुद ही उठाना होगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को यह भी जानकारी देनी होगी कि वह किसी से मिलने टीम होटल से कब निकले। फ्रेंचाइजी इन नए नियमों के साथ उम्मीद जताई है कि इनसे टीम की छवि खराब नहीं होगी।
यह भी पढ़ें : विराट को विश्व रिकॉर्ड बनाने की खुशी से ज्यादा मैच हारने का गम
दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने लागू किए ये नियम
- खिलाडि़यों के कमरों में रात 10 बजे के बाद किसी परिचित को प्रवेश नहीं मिलेगा।