7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ओवर में 4 छक्‍के लगाने वाले धाकड़ खिलाड़ी पर भारी भरकम जुर्माना, जानें अब तक किस किसको मिली सजा

IPL 2023 : आरसीबी के खिलाफ मैच मेंं एक ही ओवर में 4 छक्के लगाने वाले धाकड़ खिलाड़ी जेसन रॉय पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्‍होंने भी आईपीएल के नियमों का उल्‍लंघन किया है। आईपीएल के नियमों का उल्‍लंघन करने वालों की लिस्‍ट अब लंबी होती जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Apr 2023, 9:39 AM IST

ipl-2023-jason-roy-hit-4-sixes-in-kkr-vs-rcb-match-fined-10-percent-of-match-fee-virat-kohli-david-warner-lost-millions.jpg

एक ओवर में 4 छक्‍के लगाने वाले धाकड़ खिलाड़ी पर भारी भरकम जुर्माना।

ipl 2023 : आईपीएल 2023 का आधा अध्‍याय समाप्‍त हो चुका है। इसी के साथ प्‍लेऑफ में पहुंचने की जंग भी तेज हो गई है। हर टीम आईपीएल की प्‍वाइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंचने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसके साथ ही कुछ कप्तान और ख‍िलाड़ी ऐसे भी हैं, जो आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का श‍िकार हो रहे हैं। इस सूची में नया नाम केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज जेसन रॉय का जुड़ा है। नियमों के उल्‍लंघन का दोषी पाए जाने पर जेसन रॉय को बड़ी सजा दी गई है। बता दें कि जेसन रॉय ने आरसीबी के खिलाफ 29 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली है। इतना ही नहीं उन्‍होंने इस मैच में शाहबाज के एक ही ओवर में 4 छक्‍के भी लगाए हैं।


दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज जेसन रॉय मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेली है। हालांकि इस मैच में जेसन रॉय को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 अपराध के आर्टिकल 2.2 का दोषी पाते हुए उनकी 10 प्रतिशत मैच फीस काट दी गई है।

बता दें क‍ि आर्टिकल 2.2 के तहत तब कार्रवाई की जाती है, जब कोई खिलाड़ी मैच के दौरान क्रिकेट का सामान, कपड़े या फिर ग्राउंड उपकरण का दुरुपयोग करता पाया जाता है।

हेलमेट जमीन पर फेंकना पड़ा भारी

बता दें कि इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ख‍िलाफ एक मुकाबलेेमें आवेश खान ने विजयी रन लेने के बाद अपना हेलमेट उतारकर जमीन पर फेंक दिया था। जिसके बाद उन पर भी जेसन रॉय की तरह 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था। इस तरह के मामलों में किसी तरह की सुनवाई नहीं की जाती है और मैच रेफरी का निर्णय अंतिम व बाध्यकारी होता है।

यह भी पढ़ें : राजस्‍थान और चेन्‍नई के बीच बड़ा मुकाबला, जानें पिच-मौसम से लेकर मैच की हर डिटेल

डेविड वॉर्नर पर भी लगा था जुर्माना

मौजूदा आईपीएल में देखा जा रहा है कि कई टीमें तय समय पर ओवर पूरे नहीं कर पा रही हैं। इस कारण उन पर नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। 24 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट के बारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

इन कप्तानों पर भी लग चुका है जुर्माना

स्लो ओवर रेट के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। स्‍लो ओवर रेट के कोड ऑफ कंडक्ट के लिए गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या, मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्‍तान सूर्यकुमार यादव, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस पर 12-12 लाख रुपए का जुर्माना लग चुका है।

यह भी पढ़ें : विराट को रिकॉर्ड बनाने की खुशी से ज्‍यादा मैच हारने का गम, इन खिलाडि़यों पर फूटा गुस्‍सा