7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 : विराट को विश्‍व रिकॉर्ड बनाने की खुशी से ज्‍यादा मैच हारने का गम, इन दो खिलाडि़यों पर फूटा गुस्‍सा

RCB vs KKR : आईपीएल 2023 में बुधवार रात बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में केकेआर ने आरसीबी को हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली टी20 में एक वेन्यू पर 3000 रन बनाने वाले विश्‍व के पहले बल्‍लेबाज बन गए। मैच के बाद कोहली के चेहरे पर विश्‍व रिकॉर्ड की खुशी से ज्‍यादा हारने का गम साफ नजर आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Apr 2023, 8:35 AM IST

virat-kohli.jpg

विराट को विश्‍व रिकॉर्ड बनाने की खुशी से ज्‍यादा मैच हारने का गम।

ipl 2023 RCB vs KKR : आईपीएल 2023 में बुधवार रात बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। केकेआर ने पहले खेलते हुए आरसीबी को 201 रन का बड़ा लक्ष्‍य दिया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने महज 37 गेंदों पर 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। इस मैच में विराट कोहली टी20 में एक वेन्यू पर 3000 रन बनाने वाले विश्‍व के पहले बल्‍लेबाज बन गए। मैच के बाद कोहली के चेहरे पर विश्‍व रिकॉर्ड की खुशी से ज्‍यादा मुकाबला हारने का दुख साफ नजर आया। इस मैच में कप्‍तान कर रहे कोहली का गुस्‍सा दो खिलाडि़यों पर जमकर फूटा, जिनकी वजह से आरसीबी ने यह मैच गंवाया।


कैच छोड़ने वाले दो खिलाडि़यों पर फूटा गुस्‍सा

आरसीबी के कप्‍तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा क‍ि ईमानदारी से कहूं तो यह मैच हमने उन्हें तोहफे में दे दिया है। हम हारने के पूरे हकदार थे। हमने एक बार फिर पेशेवर खेल नहीं दिखाया। हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, लेकिन क्षेत्ररक्षण ठीक नहीं था। बता दें कि आरसीबी के दो फिल्‍डर ने केकेआर के कप्तान राणा के दो कैच और जेेेसन रॉय का भी एक कैच टपकाया।

'दो मौके गंवाने से 25 से 30 रन का नुकसान'

विराट ने कहा कि मैदान में हमने दो मौके गंवा दिए और हमें 25 से 30 रन का नुकसान हाेे गया। बल्लेबाजी में के दौरान जब हम अच्छी स्थिति में थे तो हमने यूं ही चार-पांच विकेट फेंक दिए। हमने जिन गेंदों पर विकेट फेंके वे गेंदें विकेट लेने वाली नहीं थी, हमने सीधे फिल्‍डर के हाथ में शॉट खेले। इस मैच में हमने एक अच्‍छी साझेदारी की, लेकिन उसके बाद कोई साझेदारी नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें :IPL का आधा सीजन खत्‍म, जानें कौन सी टीम प्‍लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे

कोहली एक वेन्यू पर 3000 रन बनाने वाले विश्‍व के पहले बल्लेबाज

बता दें कि विराट कोहली मौजूदा आईपीएल में अच्‍छी फॉर्म में हैं। उन्‍होंने केकेआर के खिलाफ भी अर्धशतक बनाया, जो इस सीजन का पांचवां है। इसके साथ ही विराट कोहली टी20 में एक वेन्यू पर 3000 रन बनाने वाले विश्‍व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्‍टेडियम में बनाया है।

बांग्‍लादेश के पूर्व कप्‍तान का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली ने इसके साथ ही एक मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने का बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली ने मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में 129 मैच की 121 पारियों में 18 अर्धशतक के साथ 2989 रन बनाए थे। वहीं कोहली ने 95 मैच की 92 पारियों में 3015 रन बनाए हैं। इसमें उनके बल्‍ले से 3 शतक और 23 अर्धशतक भी निकले हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्‍थान-चेन्‍नई के बीच बड़ा मुकाबला, जानें पिच-मौसम से लेकर मैच की हर डिटेल