
IPL Records: पाकिस्तानी क्रिकेटर का वो बड़ा रिकॉर्ड, जो पिछले 9 साल से टूटा नहीं है
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के अनोखे रिकॉर्ड्स में आज हम आपको बता रहे है उस रिकॉर्ड के बारे में जो पिछले 9 सालों से बना हुआ है। ये रिकॉर्ड है पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोहेल तनवीर की। तनवीर ने आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से इस रिकॉर्ड को बनाया था। आईपीएल के इस सीजन में पंजाब के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के बेहद करीब आ गए थे। लेकिन अंतिम समय में राजपूत चूक गए। राजपूत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 14 रन खर्च करते हुए पांच विकेट चटकाए थे। खैर आईपीएल का ये सीजन अब भी चल रहा है, देखना है कि क्या कोई गेंदबाज तनवीर के रिकॉर्ड को क्या कोई तोड़ पाता है या नहीं।
क्या है वो विराट रिकॉर्ड -
यह विराट रिकॉर्ड है, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का। आईपीएल के हर एक मैच में यूं तो गेंदबाजों की शामत दिखती है। लेकिन कई बार गेंदबाजों की कातिलाना प्रदर्शन के सामने बल्लेबाज भी पनाह मांगते दिखते है। एक ऐसा ही मैच आज से 10 साल पहले खेला गया है। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही खेला गया था।
जब गेंद से उगली थी आग-
चार मई को 2008 को हुए इस मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने घातक गेंदबाजी का वो प्रदर्शन किया था, जो आज तक कोई भी दूसरा गेंदबाज नहीं कर सका। इस मैच में सोहेल ने 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान मात्र 14 रन खर्च करते हुए चेन्नई के 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। विकेटों के मामले में इस रिकॉर्ड की बराबरी 2016 में एडम जम्पा ने की थी। लेकिन जम्पा ने 19 खर्च किए थे।
कुंबले तीसरे स्थान पर -
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने 2009 में 3.1 ओवर की गेंदबाजी के दौरान पांच रन खर्च करते हुए पांच विकेट हासिल किया था। चौथे नंबर पर ईशांत शर्मा और पांचवें नंबर पर लसिथ मलिंगा हैं।
Published on:
18 May 2018, 7:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.