3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6391 दिन बाद आज इस देश के 10 क्रिकेटर एक साथ करेंगे टेस्ट डेब्यू, एक का होगा दूसरा मैच

आयरलैंड आज पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इससे पहले 2000 में बांग्लादेश ने टेस्ट खेलने की सदस्यता हासिल की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 11 May 2018, 4:10 PM IST

ireland

नई दिल्ली। मौजूदा समय में क्रिकेट में सीमित ओवर के आयोजन को देखने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। लेकिन इसके बाद भी टेस्ट क्रिकेट की प्रतिष्ठा आज भी बनी हुई है। अब भले ही पांच दिनों तक चलने वाले टेस्ट क्रिकेट को बहुत कम दर्शक मिल रहे हो, लेकिन किसी बल्लेबाज या गेंदबाज के प्रतिभा की परीक्षा सही मायनों में टेस्ट क्रिकेट में ही देखने को मिलता है। यह वो क्रिकेट फार्मेंट है, जिसमें अपने देश का प्रतिनिधित्व करना लगभग सभी क्रिकेटरों का सपना होता है। आज काफी लंबे समय के बाद क्रिकेट के इस सबसे पुराने फार्मेंट में एक और देश दस्तक दे रहा है।

इन देशों को मिल चुकी है टेस्ट सदस्यता-
आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बाद आयरलैंड दुनिया का वो 11वां देश होगा जिसकी टीम टेस्ट क्रिकेट खेलेगी। आयरलैंड का ये ऐतिहासिक मुकाबला आज से पाकिस्तान के खिलाफ डवलिन में खेला जाना है। यूं तो इस मैच को अब तक शुरू हो जाना था, लेकिन बारिश के खलल के कारण मुकाबला अब तक शुरू नहीं हो सका है।

18 साल बाद बनेगा नया सदस्य-
इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल ने इससे पहले बांग्लादेश को साल 2000 में टेस्ट क्रिकेट खेलने की सदस्यता दी थी। बांग्लादेश ने 10 नंवबर 2000 को भारत के खिलाफ अपना टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद अब आयरलैंड को टेस्ट क्रिकेट की सदस्यता मिली है। इस लंबे अंतराल को दिन में काउंट किया जाए तो 6391 दिन होते है। अर्थात 6391 दिन बाद आज आयरलैंड के 10 सदस्य अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। लेकिन आयरलैंड के तेज गेंदबाज बॉयड रैंकिन आज अपना दूसरा टेस्ट खेलेंगे।

इंग्लैंड की ओर से खेल चुके रैंकिन -
आपको बता दें कि आयरलैंड की टीम में शामिल तेज गेंदबाज बॉयड रैंकिन का ये दूसरा टेस्ट मैच होगा। रैंकिन इससे पहले साल 2014 में इंग्लैंड की ओर से सिडनी टेस्ट में खेले थे। इस मैच में रैंकिन ने 20 ओवर ही गेंदबाजी की थी, उन्होंने इस मैच में पीटर सिडल के रूप में एकमात्र विकेट हासिल किया था।

संभावित टीमें इस प्रकार है-

आयरलैंड: विलियम पोर्टफील्ड (कप्तान), एंड्रयू बाल्बिर्नी, एड जॉयस, ट्रोने काने, एंड्रयू मैक्ब्रीने, टिम मुर्ताग, केविन ओ-ब्रिएन, नियाल ओ-ब्रिएन (विकेटकीपर), बोयड रेंकिन, जेम्स शेनन, क्रेग यंग, पॉल स्टर्लिग, स्टुअर्ट थोम्पसन और गैरी विल्सन (विकेटटकीपर)।

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), अजहर अली, इमाम-उल-हक, सैमी असलम, हैरिस सोहेल, बाबर आजम, फखर जमान, साद अली, असद शफीक, उस्मान सलाउद्दीन, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, राहत अली और फहीम अशरफ।