नील ओ ब्रायन का करियर ग्रॉफ-
नील ने आयरलैंड के लिए एक टेस्ट, 103 वनडे और 30 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने क्रमश: 18, 2581 और 466 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम एक शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं। नील क्रिकेट के उस खास परिवार से ताल्लुक रखते है, जिसमें एक साथ कई खिलाड़ी हैं। बताते चले कि नील के पिता, भाई केविन और बहन भी आयरलैंड की ओर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहे हैं।