दोनों टीमों ने किए तीन बदलाव-
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों में तीन बदलाव किए गए। भारत ने पिछले मैच की टीम में एक बदलाव करते हुए शार्दुल ठाकुर को डेब्यू करने का मौका दिया। हालांकि शार्दुल का डेब्यू तब फीका हो गया जब वो मात्र 10 गेंदें फेंकने के बाद चोटिल होने के कारण बाहर हो गए। वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव किए थे, कप्तान जेसन होल्डर और जोमेल वार्रिकैन को टीम में जगह मिली।