इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय-
गौरतलब हो कि कुलदीप के खाते में अबतक टेस्ट क्रिकेट में 18 विकेट, वन-डे में 58 और टी20 इंटरनेशनल में 24 विकेट दर्ज है। इस तरह से कुलदीप सबसे तेज 100 इंटरनेशनल विकेट पूरा करने वाले भारतीय गेंदबाज बने। कानपुर के रहने वाले कुलदीप इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले पहले पहले टेस्ट में कुलदीप ने 5 बल्लेबाजों को आउट किया था।