
IND V WI: सिक्योरिटी को चकमा दे मैदान में घुसा फैन, विराट कोहली के साथ ली सेल्फी
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन एक प्रशंसक मैदान पर कप्तान विराट कोहली से मिलने आ गया। विराट के दुनिया भर में प्रशंसक है और वह हर जगह उनकी एक झलक पाने को उत्सुक रहते हैं। ऐसे में जब इस प्रशंसक ने विराट से मिलने का मौका पाया तो सिक्योरिटी को छकाते हुए मैदान के बीचो-बीच विराट से मिलने पहुंच गया।
मैदान पर 5 मिनट तक फैन, विराट संग खींची सेल्फी-
विराट के फैन ने एडवरटाइजिंग फांदा और मैदान में जा घुसा। वह विराट के पास पंहुचा और उनके साथ उसने पांच मिनट भी बिताए। हैरानी करने वाली बात यह रही कि कोई भी सुरक्षाकर्मी इस बीच उसको पकड़ने नहीं पहुंच सका। इस फैन ने विराट के साथ सेल्फी भी खींची। इसके बाद दो सुरक्षाकर्मियों ने मैदान पर पहुंचकर इस फैन को मैदान से बाहर किया। इसी बीच अंपायर ने समय न ख़राब करते हुए ड्रिंक्स की घोषणा कर दी थी। इससे पहले राजकोट टेस्ट में भी एक फैन मैदान में कूद आया था और उसने विराट के साथ सेल्फी ली थी।
पहले दिन लंच तक का स्कोर-
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 86 रन बनाए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमेर (10) नाबाद हैं। वेस्टइंडीज ने पहले सत्र में ही तीन विकेट गंवा दिए। टीम को पहला झटका कीरोन पवैल (22) के रूप में लगा। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। कुलदीप यादव ने इसके बाद क्रैग ब्रैथवेट (14) को 52 के स्कोर पर पगबाधा आउट कर मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया। इसके बाद शाई होप (36) ने हेटमेर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 34 रन ही जोड़े थे कि उमेश यादव ने होप को आउट कर तीसरा विकेट भी गिरा दिया। होप के आउट होने के साथ ही पहले सत्र का समापन हो गया। वेस्टइंडीज ने अभी तक कुल 31.3 ओवर खेलते हुए 86 रन बनाए हैं।
Published on:
12 Oct 2018 12:44 pm
