2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का अहम बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को महामुकाबला होगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर अब दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमेशा हमारे ऊपर दबाव होता था। जानिए उन्होंने क्या बड़ी बातें कहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 19 Aug 2022, 5:45 PM IST

irfan pathan on india pakistan matches asia cup 2022 team india

इरफान पठान की खास प्रतिक्रिया

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में मुकाबला होगा। 28 अगस्त को जबरदस्त मैच होगा। इससे पहले पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में अंतिम बार दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया इस बार बदला लेने के मूड में होगी। खैर भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होगा तो खिलाड़ियों के ऊपर दबाव रहता है। फैंस भी बहुत उत्साहित रहते हैं। कई दिग्गज खिलाड़ी ये बात कह चुके हैं। कुछ ऐसा ही बयान अब भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने दिया है। उन्होंने कहा कि पुराने जितने मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ मैंने खेला सभी में दबाव था। 28 अगस्त को दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा और अभी से गहमागहमी शुरू हो गई है।



दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान का बयान

इरफान पठान ने स्पोर्ट्स तक पर हुई बातचीत में पाकिस्तान के साथ हुए पुराने मुकाबलों का जिक्र किया। साल 2007 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। भारतीय टीम का हिस्सा इरफान पठान भी थे। पठान ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की थी। टीम इंडिया की जीत में पठान का जबरदस्त ऑलराउंडर प्रदर्शन भी रहा था।

खैर इरफान पठान ने कहा, पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा मैच थोड़ा अलग होता है। सभी उत्साहित रहते हैं। खिलाड़ियों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हम हमेशा कोशिश करते थे कि ये मैच भी अन्य मैचों जैसा हो लेकिन ऐसा नहीं होता था। हमेशा दबाव रहता था। आज के वक्त भी कुछ ऐसा ही है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 के लिए हिंदी और इंग्लिश कमेंटेटर्स का ऐलान



UAE में खेला जाएगा एशिया कप 2022


भारत और पाकिस्तान के बीच जब 28 अगस्त को मैच खेला जाएगा तो इरफान पठान कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। उन्हें हिंदी और इंग्लिश दोनों कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। वैसे एशिया कप में एक बार नहीं बल्कि दो बार दोनों टीमों के बीच मैच हो सकता है। दोनों टीमें फाइनल में भी भिड़ सकती है। ऐसा होगा तो फिर बहुत मजा आएगा। आपको बता दें एशिया कप का आयोजन इस बार UAE में होगा। 27 अगस्त से 11 सितंबर तक ये टूर्नामेंट खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जिनका जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता