9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs WI: किशन, सैमसन, पांड्या और गिल का तूफानी अर्धशतक, भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रन का लक्ष्य रखा

IND vs WI: भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 351 रन बनाए। टीम के लिए ईशान किशन ने 64 गेंद में 77 रन, संजू सैमसन ने 41 गेंद में 51 रन हार्दिक पांड्या ने 52 गेंद पर नाबाद 70 रन और शुभमन गिल ने 92 गेंद में 85 रन की पारी खेली। वेस्ट इंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।

2 min read
Google source verification
sanju_and_gill.png

India vs West Indies 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुक़ाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाए हैं।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 351 रन बनाए। टीम के लिए ईशान किशन ने 64 गेंद में 77 रन, संजू सैमसन ने 41 गेंद में 51 रन हार्दिक पांड्या ने 52 गेंद पर नाबाद 70 रन और शुभमन गिल ने 92 गेंद में 85 रन की पारी खेली। वेस्ट इंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को शुभमन गिल और ईशान किशन ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। इस दौरान ईशान किशन ने 43 गेंद और शुभमन गिल ने 51 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 143 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। ईशान किशन कारिया की गेंद पर विकेटकीपर शाई होप के हाथों स्टंप आउट हुए।

इसके बाद क्रीज़ पर ऋतुराज गायकवाड़ आए और कुछ खास नहीं कर पाये। 154 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। गायकवाड़ 14 गेंद में आठ रन बनाकर अल्जारी जोशेप की गेंद पर ब्रेंडन किंग को कैच दे बैठे। इसके बाद संजू सैमसन क्रीज़ पर आए और बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। सैमसन ने 39 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 41 गेंद पर चार सिक्स और दो चौकों की मदद से 51 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें शिमरन हेटमायर के हाथों कैच कराया।

इसके थोड़ी देर बाद शुभमन गिल गुदाकेश मोती की गेंद पर कारिया को कैच दे बैठे। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। 309 रन के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 30 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो सिक्स और दो चौके लगाए। रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें कारिया के हाथों कैच कराया।

इसी बीच हार्दिक पांड्या ने 45 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने काफी धीमी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में आक्रामक बल्लेबाजी की है और टीम को बेहतर स्थिति में ले आए। उन्होंने पांच सिक्स और चार चौके की मदद से 52 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाए। वेस्ट इंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड के अलावा अल्जारी जोशेप, यानिक कारिया और गुदाकेश मोती ने एक-एक विकके झटके।