11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साक्षी भाभी के बाद माही भाई ने सिर्फ मुझे…, भरी महफिल में धोनी को लेकर जडेजा ने उड़ाया मजाक

IPL 2024 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने एक प्रमोशनल इवेंट का आयोजन किया, जिसमें रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी को लेकर ऐसा मजाक किया कि वहां मौजूद सभी लोग लोटपोट हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
jadeja.jpg

Ravindra Jadeja on MS Dhoni: ये सच है कि एमएस धोनी के कुछ करीबी दोस्तों में रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं। भारतीय स्टार ऑलराउंडर धोनी के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स में कई सालों से खेल रहे हैं। मैदान के साथ साथ मैदान के बाहर दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती देखने को मिलती है। साल 2022 में एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी में जडेजा को थमा दी थी लेकिन 6 मैच के बाद जड्डू ने हाथ खड़े कर दिए और धोनी को फिर से कमान संभालनी पड़ी।

इस साल सीजन के शुरू होने से एक दिन पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ी और ऋतुरात गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले दो मुकाबलों में अब तक धमाकेदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर दोनों मैच जीते हैं। दो जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने तीन खिलाड़ियों के साथ एक प्रमोशनल इवेंट का आयोजन किया, जहां महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा पहुंचे। इस इवेंट में धोनी को लेकर जडेजा ने ऐसा मजाक कर दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

रवींद्र जडेजा ने बताया कि धोनी के लिए वह सबसे खास कैसे हैं। उन्होंने बताया कि साक्षी भाभी के बाद इकलौते वह इंसान हैं, जिसको माही भाई ने गोद में उठाया है। आपको बता दें कि 2023 आईपीएल के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेलने वाले जडेजा को धोनी ने उठा लिया था।