13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs SA:जेम्स एंडरसन ने तोड़ा 110 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

एंडरसन ने 40 साल और 19 दिन की उम्र में टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बार्नेंस के नाम था। बार्नेंस ने 39 वर्ष 52 दिनों की उम्र में 1912 में टेस्ट विकेट झटका था।

2 min read
Google source verification
james.png

James Anderson England vs South Africa: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक के बाद एक कीर्तिमानों को छू रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। जेम्स एंडरसन ने इस मैच में 110 साल पुराना एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह 40 वर्ष की उम्र टेस्ट में विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

एंडरसन ने 40 साल और 19 दिन की उम्र में टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बार्नेंस के नाम था। बार्नेंस ने 39 वर्ष 52 दिनों की उम्र में 1912 में टेस्ट विकेट झटका था। जिमी ने डाकसिन अफ्रीका के खिलाफ अबतक 18 ओवरों में 51 रन देकर 1 विकेट लिया है। उन्होंने कप्तान डीन एल्गर को 47 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज भी खेलेंगे काउंटी क्रिकेट, वारविकशायर के साथ किया करार


एंडरसन दुनिया के सबसे सफल तेज गेंदबाज भी हैं। उन्होंने साल 2003 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। त से लेकर अबतक वे 173 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें 26.41 के औसत से 658 विकेट लिए हैं। इस दौरान एंडरसन ने 32 बार पांच और 3 बार 10 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के लिए 194 वनडे मैच भी खेले हैं, इन मैचों में उन्होंने 269 विकेट हासिल किए हैं और 19 टी20 मैचों में उनके नाम 18 विकेट दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: BCCI ने परीक्षा में अंपायर्स से पूछे ये रोचक सवाल, क्या आपको पता हैं इनके जवाब


बता दें इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इंग्लैंड मात्र 165 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए ओली पोप ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबादा ने 5 विकेट झटके, वहीं एनरिच नॉर्टे ने तीन विकेट लिए। जवाब में अफ्रीका ने सरेल इरवे के शानदार 73 रनों की मदद से 7 विकेट खोकर 289 रन बना लिए हैं।