भारत को जीत के दिखाना होगा दम-
जिस तरीके से भारतीय टीम को दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा, उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि आज जीत के लिए टीम इंडिया को अपना दम लगाना होगा। पिछले मैच में कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सका था। अंत में महेंद्र सिंह धोनी अकेले रह गए थे और टीम मैच हार गई थी। दूसरे मैच में रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या का बल्ला खामोश रहा था। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप ने विकेट जरूर लिए थे लेकिन भारत के तेज गेंदबाजों ने निराश किया था। सिद्धार्थ कौल दो मैचों में पूरी तरह से बेअसर साबित हुए हैं।