साहा का विकल्प हो सकते है कार्तिक-
यदि साहा की चोट समय रहते ठीक नहीं होती है, तो भारतीय टेस्ट टीम में उनकी जगह पर दिनेश कार्तिक को शामिल किया जा सकता है। बता दें कि कार्तिक पूर्व में भी भारत के लिए खेलते रहे है। साथ ही आईपीएल -11 में अच्छे प्रदर्शन करने के कारण उन्हें वनडे और टी-20 टीम में भी शामिल किया गया है। हालांकि साहा के मामले पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।