इस लक्ष्य को बांग्लादेश होल्डर की गेंदबाजी के कारण हासिल नहीं कर पाई। उसकी दूसरी पारी 168 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए दूसरी पारी में शाकिब ने सबसे अधिक 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा, मुश्फिकुर रहीम ने 31 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में होल्डर के अलावा रॉस चेस ने दो विकेट लिए, वहीं गेब्रिएल और पॉल को एक-एक सफलता हाथ लगी।