नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच जारी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दिन मेजबान वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दिन के खेल में वेस्टइंडीज की ओर से कार्लोस ब्रैथवेट ने शानदार शतक जमाया। ब्रैथवेट ने 110 रनों की पारी खेली। बता दें कि ये ब्रैथवेट के करियर का आठवां शतक है। ब्रैथवेट के साथ-साथ इंडीज की ओर से शिमरोन हेटमेयर ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली। इन शानदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 295 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।