दोनों के लौटने से मजबूत होगी टीम-
ब्रैथवेट के ऊपर टीम की बल्लेबाजी का भार होगा। केरन पावेल ने पहले मैच की दूसरी पारी में तो रोस्टन चेज ने पहली पारी में अर्धशथक जड़े थे, लेकिन इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज टीम में योगदान नहीं दे सका था। अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुनील अम्बरीस ने निराश किया था। होल्डर के आने से टीम की बल्लेबाजी को भी मजबूती मिलेगी साथ ही गेंदबाजी को भी।