9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दिग्गज खिलाड़ियों ने चुने टॉप 5 खिलाड़ी, जसप्रीत बुमराह और राशिद खान सभी की पसंद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मार्क वा ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दुनिया के अपने पांच शीर्ष टी20 खिलाड़ियों में शामिल किया है। मार्क वा को विश्वास है कि टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 45वें स्थान पर मौजूद बुमराह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में अपना कमाल दिखाएंगे।

2 min read
Google source verification
bowlers_top_5.jpg

T20 World Cup 2022: अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने टॉप 5 टी20 खिलाड़ियों का चयन भी किया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महान मार्क वॉ से लेकर दिग्गज रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने तक, सभी ने सभी टीमों से अपने शीर्ष पांच खिलाड़ियों को चुना है। दिलचस्प बात यह है कि भारत के जसप्रीत बुमराह और अफगानिस्तान के राशिद खान तीनों पूर्व क्रिकेटरों की शीर्ष 5 खिलाड़ियों की सूची में हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मार्क वा ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दुनिया के अपने पांच शीर्ष टी20 खिलाड़ियों में शामिल किया है। मार्क वा को विश्वास है कि टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 45वें स्थान पर मौजूद बुमराह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में अपना कमाल दिखाएंगे।

पीठ की पुरानी चोट के कारण सफेद बॉल सीरीज के दो मैच चूकने वाले बुमराह की तारीफ करते हुए वा ने कहा, 'वह सभी फॉर्मेट के लिए एक शानदार गेंदबाज हैं।' वा ने कहा, 'टी 20 में उन्हें विकेट निकालने की कला आती है। वह शुरूआत के अलावा डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं।' दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को भी अपने शीर्ष पांच में चुना।

1999 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे वा ने कहा, "दूसरे छोर से गेंदबाजी की शुरूआत करने के लिए एक और बेहतरीन तेज गेंदबाज चाहिए और वह आफरीदी हैं।" वा ने कहा, "आफरीदी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह टीम का मनोबल ऊंचा उठाते हैं। उनके पास गति और स्विंग दोनों है। मेरे लिए वह नंबर दो हैं।" वा ने जो तीन अन्य खिलाड़ी चुने उनमें अफगानिस्तान के राशिद खान, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने पहले नंबर पर राशिद खान को चुना है। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म, तीसरे पर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, चौथे पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और पांचवे स्थान पर जसप्रीत बुमराह को चुना है। महेला जयवर्धने की बात की जाये तो उन्होंने भी पहले नंबर पर राशिद खान को चुना है। वहीं दूसरे पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, तीसरे पर जसप्रीत बुमराह, चौथे पर जोस बटलर और पांचवे स्थान पर मोहम्मद रिजवान को चुना है।