2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC Men’s Cricketer of the Year: ट्रेविस हेड, ब्रुक और रूट को पछाड़, बुमराह ने जीता आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब

ICC Men’s Cricketer of the Year: आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए 4 खिलाड़ियों को आईसीसी ने नोमिनेट किया था, जसप्रीत बुमराह के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, इंग्लैंड के हैरी ब्रुक और जो रूट शामिल थे।

2 min read
Google source verification
ICC Men’s Cricketer of the Year

ICC Men’s Cricketer of the Year for 2024: ICC Men’s Cricketer of the Year: दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह को आईसीसी ने एक और खिताब ने नवाजा है। मंगलवार को उन्हें आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। बुमराह ने इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे 3 खिलाड़ियों को पछाड़कर मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए 4 खिलाड़ियों को आईसीसी ने नोमिनेट किया था, जसप्रीत बुमराह के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, इंग्लैंड के हैरी ब्रुक और जो रूट शामिल थे। यह खिताब जीतने वाले भारत के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, रविचंद्रन अश्विन और विराट कोहली इस खिताब को जीत चुके हैं।

पिछले साल बुमराह के अलावा इस चारों खिलाड़ियों ने अपने खेल से फैंक को कई यादगार लम्हें दिखाए। हालांकि इन सब पर भारतीय गेंदबाज बुमराह भारी बड़े और उन्होंने साल 2024 के लिए आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। पिछले साल ICC टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बुमराह 200 टेस्ट विकेट तक पहुँचने वाले सबसे तेज़ भारतीय तेज गेंदबाज बने। उन्होंने 20 से कम की गेंदबाजी औसत के साथ यह उपलब्धि हासिल की - जो इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है।

नहीं कर पाया ऐसा कोई भारतीय

तेज गेंदबाज की प्रतिभा उनकी ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में भी दिखाई दी, जहाँ उन्होंने 900 अंकों का आंकड़ा पार किया और साल का अंत रिकॉर्ड तोड़ 907 अंकों के साथ किया - जो इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए सबसे अधिक है। बुमराह ने ICC मेंस T20 विश्व कप 2024 में भी धार दिखाई, जहाँ उन्होंने 17 साल बाद भारत के खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 8.26 की औसत और मात्र 4.17 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

बुमराह ने न सिर्फ व्हाइट बॉल से कहर ढाया बल्कि लाल गेंद से भी बल्लेबाजों के होश उड़ाए। भारतीय तेज गेंदबाज ने सिर्फ़ 13 मैचों में 71 टेस्ट विकेट लिए, जो 2024 में किसी भी गेंदबाज़ द्वारा लिए गए सबसे ज़्यादा विकेट हैं और एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय तेज गेंदबाज़ द्वारा लिए गए सबसे ज़्यादा विकेटों के मामले में कपिल देव के बाद दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के रूप में भी साल का समापन किया, उन्होंने गस एटकिंसन के 52 विकेटों को काफ़ी अंतर से पीछे छोड़ दिया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने 32 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का पुरस्कार जीता।

आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न सिर्फ बुमराह के हौसले को बढ़ाएगा बल्कि दूसरे छोर से उनके साथ गेंदबाजी करने वाले साथी को भी मजबूती देगा। बुमराह फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से बाहर हैं और वनडे सीरीज में वह मैदान पर उतर सकते हैं, जिसके बाद एक और आईसीसी इवेंट उनका इंतजार कर रहा होगा।

ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, महज 58 रन पर स्कॉटलैंड को किया ढेर

Story Loader