5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Champions Trophy 2025 Final: चैम्प‍ियंस ट्रॉफी फाइनल में क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली, बस बनाने होंगे इतने रन

IND vs NZ: विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ फ़ाइनल मैच में अगर 45 रन बना लेते हैं तो वह क्रिस गेल का चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 07, 2025

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat kohli, India vs New Zealand, Champions Trophy 2025 Final: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानि 9 मार्च को खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच मैच पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

कोहली इस मैच में क्रिस गेल का चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली ने अबतक इस टूर्नामेंट में 17 मैचों की 16 पारियों में 82.88 की शानदार औसत से 746 रन बनाए हैं। इस दौरान वे एक शतक और छह अर्धशतक लगा चुके हैं।

वहीं गेल ने 17 मैचों की 17 पारियों में 52.73 की औसत से 791 रन बनाए हैं। गेल ने चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया है। इसका मतलब है कि कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ फ़ाइनल में 46 रन बना लेते हैं, तो यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

कोहली ने अपने करियर में अबतक 9 आईसीसी फाइनल खेले हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वो 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल भी खेल चुके हैं और दोनों बार उन्होंने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया था। वहीं 2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की बात करें तो वहां भी विराट ने 77 रनों की पारी खेली थी।

कोहली ने साथ ही वनडे में रन चेज करते हुए 8 हजार रन कंप्लीट करने का कमाल किया है। वह यह आंकड़ा छूने वाले दूसरे प्लेयर हैं। उनसे आगे सचिन हैं। सचिन ने अपने करियर में वनडे क्रिकेट में रन चेज के दौरान 8720 रन जोड़े। फेहरिस्त में भारत के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 6115 रन जुटाए। वहीं, श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या (5742) और साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (5575) क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।