5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद खूबसूरत हैं भारतीय क्रिकेटर Jasprit Bumrah की वाइफ, आप भी कहेंगे ये किसी एक्ट्रेस से कम नहीं

तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह की पत्नी बहुत ही खूबसूरत हैं। क्रिकेट फैंस के बीच वो काफी फेमस हैं। शायद आपको उनके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होगा लेकिन हम आपको उनके बारे में काफी कुछ यहां बताएंगे।

2 min read
Google source verification
jasprit bumrah wife sanjana ganesan glamorous romantic video viral

बुमराह की पत्न हैं बहुत खास

भारतीय टीम के तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने हमेशा अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया। काफी कम समय में क्रिकेट की दुनिया में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया है। आपको बता दें जितने प्रसिद्ध बुमराह हैं उतनी ही प्रसिद्ध उनकी पत्नी संजना गणेशन भी है। संजना के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा लेकिन हमेशा सोशल मीडिया पर वो चर्चा का विषय रहती है।


संजना गणेशन के बारे में जानकारी

स्टार स्पोर्ट्स पर संजना एंकरिंग करती हुईं नजर आती हैं। फैंस के बीच वो काफी प्रसिद्ध हैं। अगर आप उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर नजर डालेंगे तो सात लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हमेशा अपनी दिलकश अदाओं के लिए संजना को जाना जाता हैं। संजना एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। स्टार स्पोर्ट्स के साथ वो जुड़ी हैं और वो IPL में भी नजर आती हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे लेकिन संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता था। संजना ने लगातार मॉडलिंग भी की और उन्होंने पुणे के एक प्रसिद्ध कॉलेज से इंजीनियरिंग भी की हैं।

मिस इंडिया के मंच पर भी संजना गणेशन नजर आ चुके हैं। साल 2014 में उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया था। वैसे संजना अपना ज्यादातर टाइइम जिम और योगा में व्यतीत करती हैं। MTV के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला के बारे में आप सभी को पता होगा। संजना इस शो में भी डेब्यू कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- 5 पाकिस्तानी मूल के बड़े क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे देशों के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट


बुमराह ने खास अंदाज में मनाय जन्मदिन

जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में संजना के जन्मदिन पर एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। बुमराह का रोमांटिक अंदाज इस वीडियो में नजर आया था। पिछले साल इन दोनों ने शादी की थी। 6 मई को संजना का जन्मदिन था। वीडियो में जसप्रीत बुमराह फोटोग्राफर बनकर अपनी पत्नी की फोटो खींच रहे हैं। बुमराह ने इस वीडियो पोस्ट करते हुए खास कैप्शन भी लिखा। फैंस ने भी बुमराह का ये अंदाज देखकर उनकी तारीफ की। बुमराह इस समय IPL खेलने में व्यस्त हैं लेकिन वो अपनी का जन्मदिन मनाना नहीं भूले। हालांकि बुमराह की टीम मुंबई का प्रदर्शन इस बार काफी खराब रहा है।बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाजी जरूर की है लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से ज्यादा योगदान नहीं मिला हैं।

No data to display.