10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढाई साल से जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक साथ नहीं खेली वनडे सीरीज, ये है वजह

ENG VS Ind ODI: इस साल के अंत में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। वहीं पिछले साल भी टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था। ऐसे में पिछले दो सालों में खिलाड़ियों ने वनडे की जगह टी20 में ज्यादा फोकस किया है। शायद यही वजह है कि पिछले ढाई साल से रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली एक साथ वनडे सीरीज नहीं खेले। लेकिन अब तीनों दिग्गज एक साथ 12 जून से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे।

2 min read
Google source verification
bumrah.png

ढाई साल से रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली एक साथ वनडे सीरीज नहीं खेले।

Jasprit burah, Virat kohli and Rohit sharma ODI: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए एक बार फिर सभी सीनियारों से लैस टीम की घोषणा की गई है। पिछली कई सीरीज में टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेल रहे थे। आपको जान कर हैरानी होगी कि कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली ने पिछले ढाई साल से एक साथ वनडे सीरीज नहीं खेली है।

विराट, रोहित और बुमराह आखिरी बार एक साथ जनवरी 2020 में वनडे इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा थे। इसके बाद से भारतीय टीम ने 5 से 6 वनडे सीरीज खेली हैं। लेकिन एक में भी ये तीनों दिग्गज एक साथ नहीं खेले।

यह भी पढ़ें : कोहली को इस विस्फोटक बल्लेबाज की जगह मिलगा मौका, पंत की होगी छुट्टी, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11


इसके पीछे की वजह यह है कि टीम मैनेजमेंट वर्कलोड के चलते इन खिलाड़ियों को आराम दे रहा है। हर सीरीज के बाद कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे दिया जाता है।


इसकी दूसरी वजह से इस साल के अंत में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप। पिछला वर्ल्ड कप 9 महीने पहले ही हुआ था। ऐसे में पिछले दो सालों में खिलाड़ियों ने वनडे की जगह टी20 में ज्यादा फोकस किया है। इस साल एशिया कप भी टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। ऐसे में सभी का ध्यान टी20 प्रारूप पर है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली की 27वीं सेंचुरी के बाद अबतक लग चुके हैं 159 शतक, इस खिलाड़ी ने अकेले ठोके 12

लेकिन अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भी है। शायद इसी लिए ढाई साल बाद एक बार फिर ये तीन दिग्गज एक साथ टीम में वापस आए हैं और 12 जून से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।