12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC का चेयरमैन बनाने के बाद जय शाह को मिलेगी इतनी सैलरी, हाथ में आई इतनी पावर, जानें सब कुछ…

35 वर्षीय जय शाह मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का स्थान लेंगे। आईसीसी के लिए चुने जाने वाले शाह पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर इस पद के लिए चुने जा चुके हैं।

2 min read
Google source verification

Jay Shah, ICC Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को मंगलवार को निर्विरोध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की कल आखिरी तारीख थी। जय शाह के अलावा किसी भी अन्य ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया और शाह को निर्विरोध आईसीसी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

पांचवें भारतीय बने जय शाह -
35 वर्षीय जय शाह मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का स्थान लेंगे। आईसीसी के लिए चुने जाने वाले शाह पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर इस पद के लिए चुने जा चुके हैं। डालमिया और पवार आईसीसी के प्रेस‍िडेंट थे। लेकिन आईसीसी ने 2016 में प्रेसिडेंट पद समाप्त कर दिया और चेयरमैन चुना जाने लगा। जिसके बाद एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी चेयरमैन पद पर काबिज हुए थे।

कितनी मिलेगी सैलरी -
आईसीसी चेयरमैन को कोई सैलरी नहीं मिलती है। आध‍िकार‍िक वेबसाइट के मुताबिक आईसीसी चेयरपर्सन, आईसीसी वाइस चेयरपर्सन, डायरेक्टर्स को समय-समय पर भत्ते मिलते हैं। आईसीसी अधिकारियों को बैठकों और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पारिश्रमिक मिलता है। वहीं उनकी सैलरी मानी जाती है।

कितनी होती है पावर -
आईसीसी चेयरमैन का पद क्रिकेट का सबसे ताकतवर पद है। आईसीसी चेयरमैन क्रिकेट को व‍िभ‍िन्न इंटरनेशनल फोरम पर पेश करता है। एक आईसीसी चेयरमैन क्रिकेट की नीतियों को लागू करता करने के अलावा, सदस्य देशों के साथ संबंधों को भी मजबूत करता है। चेयरमैन व‍िभ‍िन्न बोर्ड बैठकों की अध्यक्षता करते हैं, जहां नियम और नीति निर्धारण से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।

अध्यक्ष चुने जाने पर जय शाह ने क्या कहा -
शाह आईसीसी के फाइनेंस और कॉमर्स मामलों की सब-कमेटी का हिस्सा भी हैं। अध्यक्ष चुने जाने पर जय शाह ने कहा, "मुझे आईसीसी का चेयरमैन चुनने के लिए सभी का धन्यवाद। मैं क्रिकेट को दुनियाभर में बढ़ाने का काम करता रहूंगा। फिलहाल क्रिकेट के मल्टिफल प्रारुप को बढ़ावा देना जरूरी है। मैं खेल में नई तकनीकी लाने का प्रयास करूंगा, साथ ही विश्वकप जैसी स्पर्धा को दुनिया के बाजार तक भी पहुंचाउंगा।"

ओलिंपिक 2028 में शामिल होना बड़ी उपलब्धि -
शाह ने आगे कहा, "क्रिकेट का ओलिंपिक 2028 में शामिल होना बड़ी उपलब्धि है। इसे हम ओलिंपिक के जरिए दुनियाभर पहचान दिलाएंगे और ज्यादा देशों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।" उल्लेखनीय है कि आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त होगा। आईसीसी की ओर से 20 अगस्त को बताया था कि बार्कले लगातार तीसरी बार अध्यक्ष नहीं बनेंगे।