
2024 में क्रिकेट के सबसे पावरफुल भारतीय की सूची में शीर्ष पर विराट कोहली, एमएस धोनी या रोहित शर्मा नहीं, बल्कि एक अन्य व्यक्ति है। क्रिकेट जगत का ये सबसे शक्तिशाली शख्स कोई और नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह हैं, जो एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) चेयरमैन भी हैं। जय शाह को बीसीसीआई के कड़े फैसले लेने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही एसीसी में भी उनकी ही तूती बोलती है। उनकी वजह से ही 2023 का एशिया कप पाकिस्तान की जगह श्रीलंका में खेला गया।
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस ने 2024 के भारत के 100 शक्तिशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में टॉप पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। 100 शक्तिशाली लोगों की इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट से सिर्फ 4 लोगों को शामिल किया गया है। क्रिकेट से जय शाह टॉप पर हैं। उनका 100 की लिस्ट में 35वां नंबर हैं।
दूसरे पर विराट तो तीसरे नंबर पर धोनी
वहीं, विराट कोहली सूची में दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं, जो कि 100 की लिस्ट में 38वें पायदान पर हैं और टॉप भारतीय क्रिकेटर हैं। तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हैं, जो 58वें नंबर पर हैं। इसके बाद नंबर चार पर मौजूद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्हें इस लिस्ट में 68वां पायदान मिला है।
यह भी पढ़ें :WPL 2024: मुंबई की हार से आरसीबी को फायदा, जानें अन्य टीमों का हाल
आईसीसी चेयरमैन की दौड़ में भी शामिल
बता दें कि जय शाह क्रिकेट के सबसे पावरफुल इंडियंस हैं, क्योंकि वह फिर से एसीसी चेयरमैन बने हैं। इसके साथ ही वह आईसीसी चेयरमैन बनने की दौड़ में शामिल हैं। उन्हें भारतीय टीम के लिए कड़े फैसले के लिए जाना जाता है। उन्हीं की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बैकफुट पर आकर एशिया कप 2023 की मेजबानी श्रीलंका से शेयर करनी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें : BCCI अधिकारी बोले- ईशान-श्रेयस दोबारा हासिल कर सकते हैं सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट
Published on:
29 Feb 2024 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
