
टी20 वर्ल्ड कप 2021 भारत की मेजबानी में 17 अक्टूबर से यूएई में खेला जाना है। इससे पहले गुरुवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दुबई में वर्ल्ड कप ट्रॉफी को लॉन्च किया। इस दौरान जय शाह के साथ एच ई शेख नहायन मबारक अल नहयान, खालिद अल जरूनी और अन्य आईसीसी अधिकारी मौजूद थे। भारत इस मेगा इवेंट की मेजबानी करने वाला था, लेकिन कोविड की वजह से बीसीसीआई ने अब इसे यूएई और ओमान में कराने का फैसला किया है।
भारत की मेजबानी में होगा टी20 वर्ल्ड कप
भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2021 यूएई और ओमान में खेला जाएगा। लेकिन मेजबानी भारत ही करेगा। जय शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टी20 वर्ल्ड ट्रॉफी लांच सेरेमनी के कुछ फोटो शेयर किए। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा,'एच ई शेख नहायन मबारक अल नहायन, खालिद अल जरूनी और आईसीसी अधिकारियों के साथ दुबई में टी20 विश्व कप ट्रॉफी लांच की। आगामी टी20 विश्व कप में बीसीसीआई का विदेश में अमीरात क्रिकेट घर होगा।'
6-7 सितंबर को होगी भारतीय टीम की घोषणा
बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम की घोषणा 6 से 7 सितंबर को होगी। आईसीसी ने सभी हिस्सा लेने वालों की समयसीमा 10 सितंबर तय कर रखी है। अब तक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर चुकी हैं।
टी20 वर्ल्ड कप का कार्यक्रम
आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्टूबर को होगी। पहले आठ टीमों के बीच क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमों को सुपर-12 में एंट्री मिलेगी। फिर 23 अक्टूबर से सुपर-12 मुकाबले शुरू होंगे, जहां टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है और चिर-प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।
ड्रॉ इस प्रकार हैं:
सुपर-12, ग्रुप-1 : इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ग्रुप की विजेता, ग्रुप बी की रनर-अप
सुपर-12, ग्रुप-2 : भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ग्रुप ए की रनर अप, ग्रुप बी की विजेता।
राउंड 1 - ग्रुप ए : श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, नामीबिया
राउंड - 1, ग्रुप बी : बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू बिनी, ओमान
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा जबकि दूसरा नॉकआउट गेम और फाइनल दुबई में 11 व 14 नवंबर को खेले जाएंगे।
Published on:
02 Sept 2021 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
