
लॉर्ड्स का किला फतह करने के बाद बोले अंग्रेज कप्तान रूट, 5-0 से सीरीज जीतना सपना
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद इंग्लिश टीम के हौसले सातवें आसमान पर है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को पारी के अंतर से हराने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने कहा कि उनका सपना इस सीरीज को 5-0 के अंतर से जीतना है। साथ ही कप्तान ने यह ही कहा कि सीरीज के पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद हमारी टीम अंहकार में नहीं है। हम अपनी तैयारियों को और पुख्ता करते हुए सीरीज के अगले मैचों में भारत को कड़ी चुनौती देंगे। बताते चले कि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान ने पारी और 159 रनों से जीत हासिल की।
क्या कहा जो रूट ने -
कप्तान रूट ने कहा कि हमने 2-0 से बढ़त लेकर अच्छा मंच तैयार कर लिया है। हालांकि, भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अभी तीन बड़े मैच और खेलने बाकी हैं और हमें इनमें अच्छा प्रदर्शन करना है। रूट ने कहा कि निश्चित पर इस सीरीज को 5-0 से जीतना सपना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम अधिक आत्मनिर्भर या अहंकारी न हो जाएं। हमे आगे बढ़ना होगा। अभी यह सीरीज समाप्त नहीं हुई है, क्योंकि अभी लंबा सफर तय करना है।
अगला टेस्ट 18 से -
इस सीरीज का अगला टेस्ट मैच 18 अगस्त से खेला जाना है। यह मैच ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम नॉटिंघम में खेला जाएगा। भारत को इस सीरीज में बने रहने के लिए इस मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। जहां तक रही इस मैदान पर भारत के प्रदर्शन की बात तो भारतीय टीम ने इस मैदान पर अबतक कुल छह मुकाबले खेला है। जिसमें भारतीय टीम को केवल एक मैच में जीत मिली है। जबकि तीन मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए है। मेजबान इंग्लैंड की टीम ने दो मैचों में विजय पताका फहराया है।
रणनीति बदलनी होगी-
यदि विराट कोहली इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट को उनके सपने से दूर रखना चाहते है तो इसके लिए उन्हें टीम इंडिया की रणनीति के साथ-साथ टीम चयन में भी बदलाव करनी होगी। कारण कि इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम का अबतक का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है। जिसे टीम प्रबंधन सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों में भी बनाए रखना चाहेगी।
Published on:
13 Aug 2018 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
